लाइव न्यूज़ :

लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा समेत कई स्‍मारक अगले आदेश तक बंद

By भाषा | Updated: April 16, 2021 10:46 IST

Open in App

लखनऊ, 16 अप्रैल कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नवाबों के दौर की याद दिलाने वाला बड़ा इमामबाड़ा (भूलभुलैया) समेत अन्य स्मारकों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश द्वारा जारी आदेश में कहा गया है ''बड़ा इमामबाड़ा (भूल भुलैया), छोटा इमामबाड़ा (शाही हमाम), पिक्चर गैलरी और शाहनजफ इमामबाड़ा को अगले आदेश तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।"

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। अभिषेक प्रकाश ने कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा-188 के तहत दंडनीय कार्रवाई होगी।

कोविड महामारी के कारण पिछले साल मार्च में भी इसे बंद किया गया था और सितंबर में खोला गया था।

उल्लेखनीय है कि बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ की एक ऐतिहासिक धरोहर है जिसको अवध के नवाब आसफउद्दौला ने 1784 में बनवाया था। इसे भूल भुलैया के नाम से भी जाना जाता है और देश-विदेश से पर्यटक इसे देखने के लिए आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए