लाइव न्यूज़ :

भाजपा और तृणमूल के बीच हुई झड़प में कई घायल

By भाषा | Updated: December 23, 2020 16:00 IST

Open in App

कोंटाई (प बंगाल), 23 दिसंबर पश्चिम बंगाल के रामनगर में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हो गए।

कोंटाई में तृणमूल की रैली होने वाली है, जिसे शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है।

पुलिस ने बताया कि पूर्व मेदिनीपुर जिले में रामनगर रोड पर स्थित तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय के पास से भाजपा कार्यकर्ताओं का एक जुलूस जा रहा था, उसी वक्त यह घटना हुई।

पुलिस ने कहा कि एक पक्ष के कार्यकर्ताओं ने दूसरे पर हमला किया और इस झड़प में कई लोग घायल हो गए।

पुलिस ने हालात को काबू में किया और तृणमूल तथा भाजपा ने हमला करने का दोष एक-दूसरे पर मढ़ा।

भाजपा ने आरोप लगाया कि जब वह जुलूस निकाल रहे थे,तब तृणमूल कार्यकर्ताओं ने बिना उकसावे के उन पर हमला किया।

इसका जवाब देते हुए तृणमूल ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को पीटा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए