लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में छाया अँधेरा, तेज हवाएं और बारिश के कारण कई फ्लाइट्स प्रभावित, एयरपोर्ट ने यात्रियों को दी ये सलाह

By अनिल शर्मा | Updated: May 27, 2023 08:32 IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार सुबह दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की थी। मौसम में अचानक बदलाव से उत्तर भारत में गर्म मौसम की स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर क्षेत्र में शनिवार अचानक मौसम बदल गया। सुबह तेज आँधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।खराब मौसम के कारण शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानें प्रभावित हुईं। 

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर क्षेत्र में शनिवार अचानक मौसम बदल गया। सुबह तेज आँधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इस कारण अँधेरा भी छा गया। भारी बारिश और खराब मौसम के कारण शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानें प्रभावित हुईं। 

खराब मौसम के बाद हवाई अड्डे ने एडवाइजरी जारी की गई जिसमें यात्रियों को अद्यतन उड़ान जानकारी प्राप्त करने के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने को कहा गया है। अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे उड़ान की जानकारी लेने के बाद ही घर से निकलें। दिल्ली हवाई अड्डे ने शनिवार को एक बयान में कहा कि खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ है। अद्यतन उड़ान जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार सुबह दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की थी। मौसम में अचानक बदलाव से उत्तर भारत में गर्म मौसम की स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा था कि दिल्ली, एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, के आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश और 40-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।  

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक दिल्ली में बारिश की भविष्यवाणी की है और 30 मई तक गर्मी की लहर की भविष्यवाणी नहीं की है। IMD ने पहले कहा था कि जून के महीने में पूरे भारत में बारिश 'सामान्य से नीचे' रहेगी जैसे मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा और उत्तरी भारत में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया