लाइव न्यूज़ :

MP Election Result: ग्वालियर चंबल में हार गए कई दिग्गज, सिंधिया की साख बरकरार

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 3, 2023 19:20 IST

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे में ग्वालियर चंबल संभाग पर सबकी नजर थी। 2018 के विधानसभा चुनाव में ग्वालियर चंबल से मिली बंपर जीत के कारण कांग्रेस सत्ता के दरवाजे तक पहुंची थी। लेकिन 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के अपने समर्थकों के साथ दल बदल करने के बाद कांग्रेस संख्या बल में कमजोर हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव केक नतीजों का ग्वालियर-चंबल पर असरज्योतिरादित्य सिंधिया साख बचाने में हुए सफल साबितग्वालियर चंबल में कई दिग्गज हारे, कई जीते

इस बार के विधानसभा के चुनाव में माना जा रहा था कि ग्वालियर चंबल में सिंधिया के मुकाबले कांग्रेस मजबूत साबित होगी। लेकिन इन तमाम कयासों को ग्वालियर चंबल की जनता ने दरकिनार कर दिया। आज घोषित हुए नतीजों में ज्यादातर सीटों पर बीजेपी को जीत हासिल हुई । हालांकि सिंधिया समर्थक कुछ चेहरे चुनाव हार गए। लेकिन इसके बावजूद भी ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी साख को बरकरार रखने में कायम रहे। 

एमपी के ग्वालियर संभाग की 21 सीटों और चंबल संभाग की 13 सीटों समेत 34 सीटों के आए चुनाव नतीजे इस तरीके से हैं।ग्वालियर चंबल की विधानसभा सीट पर आए नतीजे पर नजर डालें तो,ग्वालियर – भाजपा प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह तोमर जीते, कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा हारेग्वालियर पूर्व – भाजपा प्रत्याशी माया सिंह पीछे, कांग्रेस प्रत्याशी सतीश आगेग्वालियर ग्रामीण – भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा पीछंं, कांग्रेस प्रत्याशी साहब सिंह गुर्जर आगेग्वालियर दक्षिण – भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाहा आगे, कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक पीछेडबरा – भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी आगे, कांग्रेस प्रत्याशी राव सुरेश राजे पीछेभीतरवार – भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह राठौड़ आगे, कांग्रेस प्रत्याशी लाखन सिंह यादव पीछेगुना जिले की 4 सीटें –

गुना – भाजपा के पन्ना लाल शाक्य आगे, कांग्रेस के पंकज कनेरिया पीछेचाचौड़ा – भाजपा प्रत्याशी प्रियंका मीणा आगे, कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह पीछेराघोगढ़ – भाजपा के हीरेंद्र सिंह बंटी पीछे, कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह आगेबमोरी – कांग्रेस के ऋषि अग्रवाल आगे, बीजेपी के महेंद्र सिंह सिसोदिया पीछे

शिवपुरी जिले की 5 सीटें

शिवपुरी – भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन आगे, कांग्रेस के केपी सिंह कक्का पीछेकरैरा – भाजपा प्रत्याशी रमेश खटीक आगे, कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव पीछेपोहरी – भाजपा के सुरेश धाकड़ पीछे, कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाहा आगेपिछोर – भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी आगे, कांग्रेस के अरविंद सिंह लोधी पीछेकोलारस – भाजपा प्रत्याशी महेंद्र राम सिंह यादव आगे, कांग्रेस के बैजनाथ यादव पीछेदतिया जिले की 3 सीटें

दतिया – भारतीय जनता पार्टी के नरोत्तम मिश्रा आगे, कांग्रेस के राजेंद्र भारती पीछेसेवढ़ा – भाजपा के प्रदीप अग्रवाल आगे, कांग्रेस के घनश्याम सिंह पीछेभांडेर – भाजपा के घनश्याम पिरोनिया पीछे, कांग्रेस के फूल सिंह बरैया आगेअशोकनगर जिले की 3 सीटें

अशोकनगर – भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी आगे, कांग्रेस प्रत्याशी हरिबाबू राय आगेचंदेरी – भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी आगे, कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह चौहान पीछेमुंगावली – भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह आगे, कांग्रेस कैंडिडेट राव यादवेंद्र सिंह यादव पीछे

मुरैना – कांग्रेस के दिनेश गुर्जर आगे, भाजपा के रघुराज सिंह पीछेसबलगढ़ – भाजपा की सरला विजेंद्र रावत आगे, कांग्रेस के बैजनाथ कुशवाहा पीछेजौरा – भाजपा के राजेंद्र पांडेय पीछे, कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह सोलंकी आगेसुमावली – बहुजन समाज पार्टी के कुलदीप सिंह सिकरवार आगे, कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाहा पीछेदिमनी – दिमनी सीट से भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र सिंह तोमर आगे, बहुजन समाज पार्टी के बलवीर सिंह पीछेअंबाह – कांग्रेस के देवेंद्र सखवार आगे, भाजपा के कमलेश जाटव पीछेभिंड जिले की 5 सीटें

भिंड – भाजपा के नरेंद्र सिंह आगे, कांग्रेस के चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी पीछेअटेर – कांग्रेस के हेमंत सत्यदेव कटारे आगे, भाजपा के अरविंद भदोरिया के पीछेलहार – भाजपा के अम्बरीष शर्मा ‘गुड्डू’ आगे, कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह पीछेमेहगांव – भाजपा के राकेश शुक्ला आगे, कांग्रेस के राहुल सिंह पीछेगोहद – कांग्रेस के केशव देसाई आगे, भाजपा के लाल सिंह आर्य पीछेश्योपुर जिले की 2 सीटें

श्योपुर – कांग्रेस के बाबू जंडेल आगे, बीजेपी के दुर्गालाल जयदेव पीछेविजयपुर – कांग्रेस के रामनिवास रावत आगे, भाजपा के बाबूलाल मेवरा पीछे रहे।

टॅग्स :भारतBJPJyotiraditya Scindia
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो