लाइव न्यूज़ :

मनसुख हीरेन के परिवार को न्याय मिलना चाहिए: कांग्रेस

By भाषा | Updated: March 7, 2021 17:39 IST

Open in App

मुंबई, सात मार्च कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने रविवार को कहा कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर मिले विस्फोटकों से लदे वाहन के मालिक मनसुख हीरेन के परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए।

दक्षिण मुंबई में अंबानी के बहुमंजिला आवास ‘एंटीलिया’ के पास 25 फरवरी को जिलेटिन की 20 छड़ों के साथ एक स्कॉर्पियो कार पायी गई थी। पुलिस ने कहा था कि वाहन को एयरोली-मुलुंड पुल के पास से आठ फरवरी को चुराया गया। हीरेन (46) ठाणे में एक खाड़ी के किनारे शुक्रवार सुबह मृत पाए गए थे।

मामले की जांच महाराष्ट्र का आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) कर रहा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने एक बयान में उम्मीद जताई कि एटीएस हीरेन की मौत के मामले की जड़ तक जाएगी और इसके पीछे की साजिश का पर्दाफाश करेगी।

उन्होंने कहा कि हीरेन के परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए।

भाजपा को ''गैरजिम्मेदार पार्टी'' करार देते हुए सावंत ने पूछा, '' इस मामले में सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) भाजपा के पास कैसे पहुंची?''

उन्होंने कहा कि भाजपा को राज्य की पुलिस पर भरोसा नहीं है इसलिए मामले की जांच एनआईए को सौंपने की मांग कर रही है।

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपने की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर