लाइव न्यूज़ :

मनोज तिवारी ने कहा, " साल 2020 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली से हटाएंगे आप सरकार"

By भाषा | Updated: June 2, 2019 22:36 IST

Open in App
ठळक मुद्देतिवारी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित और आप के दिलीप पांडे को हराकर अपनी उत्तरपूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट सफलतापूर्वक बचा ली।उन्होंने दीक्षित को 3.66 लाख वोटों और आप उम्मीदवार को करीब छह लाख वोटों से हराया।

दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने आम चुनावों में मतदाताओं के समर्थन के लिए उनका आभार जताने के वास्ते उत्तरपूर्वी दिल्ली में रविवार को रोड शो किया तथा कहा कि उनकी पार्टी 2020 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार को हटा देगी। तिवारी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित और आप के दिलीप पांडे को हराकर अपनी उत्तरपूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट सफलतापूर्वक बचा ली।

उन्होंने दीक्षित को 3.66 लाख वोटों और आप उम्मीदवार को करीब छह लाख वोटों से हराया। तिवारी ने कहा कि दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा के लिए जीत सुनिश्चित करके लोगों ने भाजपा में अपना भरोसा जताया है। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से माफी मांगी कि उन्हें केंद्र की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना का लाभ नहीं मिल रहा है क्योंकि दिल्ली सरकार ने अभी उसे लागू नहीं किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह दिल्ली के लोगों के साथ विश्वासघात है तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2020 में अगले विधानसभा चुनावों में केजरीवाल सरकार को हटाने तथा दिल्ली का चौतरफा विकास सुनिश्चित करने के लिए पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लिया है।’’ तिवारी का रोड शो पांचवां पुस्ता, मदर डेरी से शुरू हुआ और अरविंद नगर, घोंडा, ब्रह्मपुरी, सीलमपुर, चौहान बांगर, मौजपुर, बाबरपुर, रोहताश नगर, दुर्गापुरी, राम नगर, अशोक नगर से गुजरा तथा तेग बहादुर अस्पताल पर खत्म हुआ जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ा। दूसरी ओर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का उद्देश्य नरेंद्र मोदी को हटाना था जिसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय हित और देश की अखंडता से समझौता किया।’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘उन्होंने राजद्रोह से संबंधित कानून को बदलने की भी घोषणा की और यहां तक कि राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ नजर आए। लेकिन देश के लोगों ने इन राष्ट्र-विरोधी तत्वों के खिलाफ अपनी शक्ति (वोट) का इस्तेमाल किया और उन्हें हराया।’’

टॅग्स :मनोज तिवारीदिल्लीआम आदमी पार्टीदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील