लाइव न्यूज़ :

मनोज तिवारी ने कहा- सत्ता में आने के बाद भाजपा दिल्ली में 60 “स्मॉग टावर” लगवाएगी

By भाषा | Updated: January 27, 2020 04:15 IST

ऑनलाइन "चौपाल" के प्रतिभागियों को जवाब देते हुए तिवारी ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या का समाधान नहीं करने के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को दोषी ठहराया।

Open in App
ठळक मुद्देमनोज तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी आठ फरवरी के चुनाव के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में आने पर 60 “स्मॉग टावर” लगवाएगी।उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपने प्रचार के लिए विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन दिल्ली में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए कुछ नहीं किया।

नयी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र के लिए रविवार को एक "ट्विटर चौपाल" का आयोजन कर दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी आठ फरवरी के चुनाव के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में आने पर 60 “स्मॉग टावर” लगवाएगी।

ऑनलाइन "चौपाल" के प्रतिभागियों को जवाब देते हुए तिवारी ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या का समाधान नहीं करने के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को दोषी ठहराया।

उन्होंने कहा, "(मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल ने अपने प्रचार के लिए विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन दिल्ली में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए कुछ नहीं किया। सत्ता में आने के बाद भाजपा दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए 60 “स्मॉग टावर” लगवाएगी।"

तिवारी ने जोर देते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार "विफल" हो गई है और दिल्ली के लोग भगवा पार्टी को "बहुत हुआ दिल्ली का नुकसान, अब भाजपा करेगी इसका समाधान" के नारे के साथ समर्थन देने के लिए तैयार हैं।”

उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने वाली भाजपा आगामी चुनावों में जीत हासिल करेगी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020मनोज तिवारीअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील