लाइव न्यूज़ :

मनोज तिवारी ने कहा, "मंगल ग्रह पर लगा है मोदीजी का पोस्टर", कांग्रेस के बीवी श्रीनिवास ने कहा, "कहां से आते है ये लोग?"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 3, 2022 14:35 IST

दिल्ली से भाजपा के वरिष्ठ सांसद और पूर्व प्रदेश प्रमुख मनोज तिवारी ने एक टीवी कार्यक्रम में भाजपा द्वारा हर चुनाव में पीएम मोदी को चेहरा बनाये जाने के मुद्दे पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्टर केवल यहां के चुनाव में ही नहीं बल्कि उनका पोस्टर तो मंगल ग्रह पर भी लगा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा द्वारा हर चुनाव में पीएम मोदी का चेहरा आगे करने का मुद्दा एक बार फिर गरमाया भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मंगल ग्रह पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्टर लगा है यूथ कांग्रेस के बीवी श्रीनिवास ने मनोज तिवारी के बयान पर कहा कि कहां से आते है ये लोग?

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच इस विषय को लेकर तीखा आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है कि भाजपा किसी भी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेहरा आगे करके वोट मांगती है। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के इस चुनावी रणनीति पर जबरदस्त हमला करते हुए यहां तक कह दिया था कि चाहे पार्षद का चुनाव हो, विधायका चुनाव या फिर सांसद का, भाजपा हर जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे कर देती है और संबंधित चुनाव के मुद्दे को गौड़ करके ऐसी व्यूह रचना करती है, वोटों का ध्रुवीकरण हो जाता है।

इतना ही भाजपा की इस रणनीति के खिलाफ काफी आक्रामक स्वर में खड़गे ने पीएम मोदी की तुलना दस सिर वाले रावण से भी कर दी थी। जिसका भाजपा की ओर से काफी विरोध हुआ था और चुनावी प्रचार में भाजपा ने इसे मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस को घेरने की कवायद भी की।

अब इसी मामले में एक नया मोड़ तब दिखाई दिया, जब दिल्ली से भाजपा के वरिष्ठ सांसद और पूर्व प्रदेश प्रमुख मनोज तिवारी ने एक टीवी कार्यक्रम में इसी मुद्दे को हवा देते हुए यहां तक कह दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्टर केवल यहां के चुनाव में ही नहीं बल्कि उनका पोस्टर तो मंगल ग्रह पर भी लगा हुआ है। मनोज तिवारी के इस बयान का वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए युवा कांग्रेस के प्रमुख बीवी श्रीनिवास ने तंज कसा और कहा, "कौन है ये लोग? कहां से आते है ये लोग?"

दरअसल एक टीवी कार्यक्रम में शिरकत करते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी से एंकर ने जब यह पूछा कि आप लोगों (भाजपा) ने एमसीडी चुनावी में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगा दिये हैं। एकंर ने कहा कि एमसीडी चुनाव हो, गुजरात चुनाव हो... तब तक भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एंकर की बात को काटते हुए कहा, "मंगल ग्रह पर भी नरेंद्र मोदीजी का पोस्टर लगा है क्योंकि वहां भी लग रहा है कि एनवायरनमेंट कोई बचाएगा तो भारत सपूत नरेंद्र मोदी बचाएगा। जी-2 में लग रहा है। दुनिया के हर देश के लोग जब आजकल मोदीजी से मिलते हैं, जब वो चलने लगते हैं तो लोग कहते हैं चलो, तो वो कहते हैं नहीं मोदीजी फर्स्ट... इंडिया फर्स्ट।"

मालूम हो कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल भाजपा द्वारा किसी भी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे किये जाने वाली रणनीति का खासा विरोध कर रही हैं। लगभग सभी विपक्षी दलों का कहना है कि भाजपा के शासनकाल में जनविकास का कोई कार्य नहीं हुआ है, इस कारण भाजपा पीएम मोदी के चेहरे पर वोट मांगने के लिए मजबूर है।

वहीं भाजपा का कहना है कि बीते 70 सालों में नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व इस देश को नहीं मिला है। इसलिए भाजपा हर चुनाव में नरेंद्र मोदी का चेहरा आगे करके मजबूत नेतृत्व की बात करती है, जो विपक्षी दलों को बहुत चुभता है क्योंकि उनके पास नरेंद्र मोदी जैसा कोई चेहरा है ही नहीं।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेसमनोज तिवारीदिल्ली एमसीडी चुनावBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप