लाइव न्यूज़ :

मनोज सिन्हा ने हंगुल की संख्या बढ़ाने पर ध्यान देने को कहा

By भाषा | Updated: March 3, 2021 18:01 IST

Open in App

जम्मू, तीन मार्च जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को वन विभाग से कहा कि वह दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में कश्मीरी हंगुल की संख्या बढ़ाने और उद्यान को एक सीमित संख्या में पर्यटकों के लिए खोलने पर ध्यान केंद्रित करे।

सिन्हा यहां 98 वन रक्षकों के पासिंग आउट समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मृदा संरक्षण प्रशिक्षण स्कूल जम्मू के 32वें बैच, वन रक्षक प्रशिक्षण स्कूल जम्मू के 56वें बैच और कश्मीर वन प्रशिक्षण स्कूल बांदीपोरा के 66वें बैच ने महामारी के कारण उत्पन्न व्यवधान के बावजूद सफलतापूर्वक अपना कोर्स पूरा किया है।

उन्होंने वन विभाग को जम्मू के पास दाचीगाम को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावना का पता लगाने, जम्मू के पास मानसर और सुरिंसर झीलों के लिए सुरक्षा उपाय करने और आर्द्रभूमि तथा बेकार भूमि की रक्षा करने की योजना पर काम करने के लिए कहा जहां हर साल लाखों प्रवासी पक्षी आते हैं।

सिन्हा ने कहा, ‘‘चार-पांच दिन पहले मैंने श्रीनगर में दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया था। वहां हंगुल की संख्या कितनी है और कितने और जोड़े जा सकते हैं? हमें इस पर विचार करना होगा।’’

हंगुल के तौर पर जाने जाने वाले हिरण एक समय में दाचीगाम के पहाड़ के जंगलों में एक प्रमुख आकर्षण थे लेकिन लुप्तप्राय प्रजाति की संख्या में पिछले कुछ वर्षों में भारी कमी आई है।

सिन्हा ने कहा, ‘‘क्या हम ऐसी व्यवस्था ला सकते हैं, जहां देश भर से पर्यटक और स्थानीय लोग हंगुल को देखने के लिए वहां (दाचीगाम) जा सकें, लेकिन हमें वहां जाने वालों की संख्या सीमित रखनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए