लाइव न्यूज़ :

‘हम जीत गए हैं’, मनोज जरांगे ने मंत्रियों की उपस्थिति में समर्थकों से कहा, रात 9 बजे मुंबई छोड़ दूंगा, देखिए वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 2, 2025 17:59 IST

Manoj Jarange Patil Maratha Morcha: महाराष्ट्र सरकार ने मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने का वादा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी आदेश जारी कर दिया तो आज रात नौ बजे तक मुंबई से रवाना हो जाऊंगा। मंत्रियों की उपस्थिति में अपने समर्थकों से कहा कि ‘‘हम जीत गए हैं।’’सरकारी आदेश (जीआर) जारी करने के लिए दो महीने का ‘अल्टीमेटम’ दिया है।

मुंबईः मराठा आंदोलन पर बैठे मनोज जरांगे ने भूख हड़ताल वापस ली है।मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार को मराठा समुदाय को कुनबी का एक हिस्सा बताने वाला सरकारी आदेश (जीआर) जारी करने के लिए दो महीने का ‘अल्टीमेटम’ दिया है। जरांगे ने मंत्रियों की उपस्थिति में अपने समर्थकों से कहा कि ‘‘हम जीत गए हैं।’’ महाराष्ट्र सरकार ने अगर मराठा आरक्षण की मांग को लेकर सरकारी आदेश जारी कर दिया तो आज रात नौ बजे तक मुंबई से रवाना हो जाऊंगा। महाराष्ट्र सरकार ने मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने का वादा किया है।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हमारी सरकार ने मराठा समाज के लिए, महाराष्ट्र निर्माण से आज तक आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण के आधार पर जितना किया जाना चाहिए था वह किया। किसी अन्य सरकार ने ऐसा नहीं किया। महायुति सरकार ने जिस प्रकार से योजना बनाई है, मुझे लगता है कि हम मराठा समाज को मजबूती देने का काम कर रहे हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे द्वारा उठाई गईं मांगों के संबंध में एक मसौदा तैयार कर लिया है। राज्य मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मराठा आरक्षण पर मंत्रिमंडल उप-समिति के प्रमुख विखे पाटिल ने कहा कि वह समिति के सदस्य शिवेंद्रसिंह भोसले और जयकुमार गोरे के साथ आज जरांगे से मिले और मसौदे पर चर्चा की। मंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि मसौदा तैयार कर लिया गया है और समिति ने गौर किया कि यह कानूनी ढांचे के तहत है, जिसके बाद इसे मंजूरी दी गई।

मराठा आरक्षण आंदोलन: अदालत के आदेश के बाद मुंबई पुलिस प्रदर्शनकारियों के वाहनों को हटाने में जुटी

मुंबई उच्च न्यायालय द्वारा मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारंगे और उनके समर्थकों को आज़ाद मैदान खाली करने का निर्देश दिये जाने के एक दिन बाद मंगलवार को मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन स्थल के आसपास के इलाकों में खड़े प्रदर्शनकारियों के वाहनों को हटाना शुरू कर दिया।

पुलिस उपायुक्त प्रवीण मुंधे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) मुख्यालय और आजाद मैदान के पास महापालिका मार्ग पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से वहां खड़े उनके वाहनों को हटाने का अनुरोध करने लगे। मुंधे को सार्वजनिक घोषणा प्रणाली की मदद से प्रदर्शनकारियों से पुलिस के साथ सहयोग करने का अनुरोध करते हुए देखा गया।

हालांकि, प्रदर्शनकारी पुलिस के हस्तक्षेप का विरोध करते दिखे। प्रदर्शनकारियों ने तर्क दिया कि उनके ट्रक और टेम्पो जैसे वाहनों में भोजन और पानी जैसी जरूरी चीज़ें हैं। पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हुई तथा स्थिति से निपटने के लिए दंगा निरोधक पुलिस की एक अतिरिक्त टुकड़ी बुलाई गई।

कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों का घेराव भी किया। हालांकि, अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत किया, उन्हें वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था का आश्वासन दिया और कुछ वाहन नवी मुंबई ले जाने को कहा।

टॅग्स :मराठा आरक्षण आंदोलनमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की