लाइव न्यूज़ :

अलविदा पर्रिकरः कैंसर से जूझ रहे मनोहर पर्रिकर की जिंदादिली की कहानी, उनके डॉक्टर की जुबानी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 18, 2019 11:17 IST

63 साल के मनोहर पर्रिकर को करीब 1 साल पहले कैंसर का पता चला था। इस गंभीर बीमारी का पता चलने के बावजूद उनके व्यक्तित्व की सौम्यता और जिंदादिली कायम रही।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल फरवरी के बाद से उनकी तबियत खराब रहने लगी थी।पर्रिकर ने नाक में नली लगाकर गोवा का बजट पेश किया था। उन्होंने वादा किया था कि आखिरी सांस तक प्रदेश की सेवा करते रहेंगे।

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर रविवार रात कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए। लेकिन इस गंभीर बीमारी का उन्होंने जिस साहस के साथ सामना किया वो कई लोगों के लिए मिसाल बन गया है। 63 साल के मनोहर पर्रिकर को करीब 1 साल पहले कैंसर का पता चला था। इस गंभीर बीमारी का पता चलने के बावजूद उनके व्यक्तित्व की सौम्यता और जिंदादिली कायम रही। नवभारत टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में उनका इलाज करने वाले डॉक्टर के हवाले से जिंदादिली की कहानी लिखी है।

मुंबई के लीलावती अस्पताल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पी जगन्नाथ के अनुसार, 'वह 15 फरवरी 2018 का दिन था। मुझे बताया गया कि एक वीवीआईपी को गोवा से लीलावती हॉस्पिटल लाया गया है। उन्हें पेट में दर्द है और अग्नाशय संबंधी किसी समस्या का शक है। वीवीआईपी होने के चलते अस्पताल ने तैयारी पूरी कर ली थी। मुस्कुराता हुआ एक व्यक्ति हॉस्पिटल में दाखिल हुआ। वह मनोहर पर्रिकर थे।'

पिछले साल फरवरी के बाद से उनकी तबियत खराब रहने लगी थी। उन्हें तब अग्नाशय संबंधी बीमारी के उपचार के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह मार्च के पहले सप्ताह में इलाज के लिए अमेरिका गए जहां वह जून तक अस्पताल में रहे। वापस लौटने पर उन्होंने फिर से काम करना आरंभ कर दिया और वह 12 दिवसीय विधानसभा सत्र में भी शामिल हुए।

अगस्त के दूसरे सप्ताह में वह फिर से उपचार के लिए अमेरिका गए और कुछ दिनों बाद लौटे। बाद में उन्हें दिल्ली के एम्स में भी भर्ती कराया गया। पिछले कुछ समय से वह अपने डाउना पौला के अपने निजी आवास तक ही सीमित थे। यहीं पर उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली.

उनकी जिंदादिली की कहानी बयां करने के लिए गोवा विधानसभा की वो तस्वीर काफी है जिसमें नाक में नली लगाकर उन्होंने गोवा का बजट पेश किया। अपने संक्षिप्त भाषण के दौरान भी पर्रिकर काफी असहज महसूस कर रहे थे। उन्हें पेज पलटने में भी दिक्कत हो रही थी। इस दौरान मुख्यमंत्री को स्ट्रा के जरिये दवाइयां भी लेनी पड़ीं। अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि वो इस बजट को पूरे जोश और होश के साथ पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वो अपनी अंतिम सांस तक प्रदेश की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने अपना वादा निभाया। अपने निधन के समय भी वो गोवा के मुख्यमंत्री का पदभार संभाल रहे थे।

टॅग्स :मनोहर पर्रिकरगोवाकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर