लाइव न्यूज़ :

MannKiBaat: आज मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कही ये 10 अहम बातें

By अनुराग आनंद | Updated: November 29, 2020 11:45 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते दिनों में हुए कृषि सुधारों ने किसानो के लिए नई संभावनाओं के दरवाजे भी खोले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कृषि बिल से सालों से किसानों की जो मांगें थी, उसे पूरा करने का प्रयास किया है।पीएम नरेंद्र मोदी ने एक किसान का उदाहरण देते हुए कहा कि नया कृषि कानून उनके लिए किस तरह से मददगार साबित हुआ।

नई दिल्ली: देश एक तरफ जहां कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार के नीतियों के विरोध में कई राज्यों के किसान आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच आज (रविवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित किया है। 

यह मन की बात 2.0 का 18वां एपिसोड है। पीएम मोदी के आज के मन की बात कार्यक्रम को बेहद खास इसलिए भी है क्योंकि एक तरफ जहां देश के अन्नदाता यानी किसान अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं तो वहीं कोरोना महामारी को  खत्म करने वाली वैक्सीन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

ऐसे में आइए जानते हैं कि 'मन की बात' में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कही गई 10 अहम बातें-

1 पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश के कई म्यूजियम और लाइब्रेरी के कलेक्शन को डिजिटल बनाने पर काम कर रहे हैं। दिल्ली के हमारे संग्रहालय ने इस संबंध में कुछ सराहनीय प्रयास किए हैं। राष्ट्रीय संग्रहालय द्वारा करीब दस वर्चुअल गैलरी इंट्रोड्यूस करने की दिशा में काम चल रहा है।

2 पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं आपके साथ एक खुशखबरी साझा कर रहा हूं, अन्नपूर्णा की एक बहुत पुरानी प्रतिमा कनाडा से भारत आ रही है। यह 1913 में वाराणसी के मंदिर से चुराई गई थी। माता अन्नपूर्णा का काशी से विशेष संबंध है। माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा की तरह ही हमारे देश की अनेक अनमोल धरोहरें अंतराराष्ट्रीय गिरोहों का शिकार होती रही हैं, इन्हें बाजार में ऊंची कीमत पर बेचा जाता है। भारत ने अब इनकी वापसी के लिए प्रयास बढ़ाए हैं। 

3 इस महीनें 12 नंवबर से डॉक्टर सलीम अली दी का 125वां जयंती समारोह शुरू हुआ है। डॉक्टर सलीम ने पक्षियों की दुनिया में बर्ड वॉचिंग को लेकर उल्लेखनीय कार्य किया है। दुनिया के ब्रड वॉचर्स को भारत के प्रति आकर्षित भी किया हैः पीएम मोदी

4 दुनियाभर में सिख समुदाय ने किस प्रकार कोरोना के इस समय में लोगों को खिलाने की अपनी परंपरा जारी रखी है, मानवता की सेवा की ये परंपरा हम सबके लिए निरंतर प्रेरणा  का काम करती है। गुरु नानक जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएंः पीएम मोदी

5  नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की संस्कृति और शास्त्र हमेशा से पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं। कई लोग तो इनकी खोज में भारत आए और हमेशा के लिए यहीं के होकर रह गए।  मुझे Jonas Masseti के बारे में जानने का मौका मिला, जिन्हें 'विश्वनाथ' के नाम से भी जाना जाता है। जॉनस ने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टॉक मार्केट में काम किया और बाद में उनका रुझान भारतीय संस्कृति की तरफ हो गया था।

6 जॉनस ब्राजील के लोगों को वेदांत और गीता सिखाते हैं। वे विश्वविद्या नाम की एक संस्था चलाते हैं जो रियो डे जिनेरियो से घंटे भर की दूरी पर पेट्रोपोलिस पहाड़ों पर स्थित हैः पीएम नरेंद्र मोदी

7 पिछले वर्ष करतारपुर साहिब कॉरिडोर का खुलना ऐतिहासिक रहा। इस बात को मैं जीवनभर अपने हृदय में संजो कर रखूंगा। यह हम सभी का सौभाग्य है कि हमें श्री दरबार साहिब की सेवा करने का एक मौका मिला हैः पीएम मोदी

8  बीते दिनों में हुए कृषि सुधारों ने किसानो के लिए नई संभावनाओं के दरवाजे भी खोले हैं। सालों से किसानों की जो मांगें थी, जिसे पूरा करने के लिए राजनीतिक दलों ने उनसे वादा किया है, वो वादा पूरा हुआ: पीएम मोदी  

9 पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के धुले के किसान जीतेंद्र भोइजी ने नए कृषि कानूनों का इस्तेमाल किया। उन्होंने मक्के की खेती की थी और 3 लाख 32,000 में व्यापारियों को बेचना तय किया। उन्हें 25,000 अडवांस भी मिला, लेकिन उनका बाकी का पेमेंट फंस गया। 4 महीने तक उनका पेमेंट नहीं हुआ। बाद में नया कृषि  कानून उनके काम आया। इसके तहत एसडीएम को 1 महीने के अंदर उनकी शिकायत का निपटारा करना होता है। उन्होंने शिकायत की और चंद दिनों में उनकी शिकायत का निपटाया हो गया। उन्होंने कहा कि कानून की सही और पूरी जानकारी ही जीतेंद्र जी की ताकत बनी। क्षेत्र कोई भी हर तरह के भ्रम और अफवाहों से दूर हर व्यक्ति के लिए बहुत संबल होते हैं।

10 पीएम नरेंद्र मोदी ने इसके साथ ही कहा कि देश के बड़े हिस्से में सर्दी का मौसम जोर पकड़ रहा है। अनेक हिस्सों में बर्फबारी हो रही है, ऐसे मौसम में अपने परिवार के बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का हमें ध्यान रखना है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमन की बातकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए