लाइव न्यूज़ :

Manmohan Singh Demise: शनिवार को होगा पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार, सरकार ने की 7 दिनों के शोक की घोषणा

By अंजली चौहान | Updated: December 27, 2024 10:05 IST

Manmohan Singh Demise: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

Open in App

Manmohan Singh Demise: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीती गुरुवार रात उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। 92 साल के मनमोहन सिंह न सिर्फ देश के प्रधानमंत्री थे बल्कि एक कुशल अर्थशास्त्री थे जिन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में अपना योगदान दिया है। भारत सरकार में मनमोहन सिंह का सफर 1971 में वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के पद से शुरू हुआ था, वे पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा तक, देश और दुनिया भर के नेताओं और नागरिकों ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

1932 में पंजाब में जन्मे मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक दो बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। सदन में 33 साल की लंबी सेवा के बाद वे इस साल की शुरुआत में राज्यसभा से सेवानिवृत्त हुए। 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से जुड़े 10 बड़े अपडेट

1- डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार ने सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। साथ ही 27 दिसंबर को होने वाले सभी सरकारी कार्यों को रद्द कर दिया गया है। 

2- पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया है। आज उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 

3- शनिवार, 28 दिसंबर को मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

4- आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की, जिनका गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने कहा, "एक साधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद, उन्होंने देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित किया। भारत के लिए प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. सिंह के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और संजोया जाएगा।"

5- कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मनमोहन सिंह के सम्मान में 7 दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की।

6- कांग्रेस ने गुरुवार को घोषणा की कि पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में अगले सात दिनों के लिए पार्टी के स्थापना दिवस समारोह समेत सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द रहेंगे। इसके अलावा, कांग्रेस ने शुक्रवार को कर्नाटक के बेलगाम में अपनी 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली' भी रद्द कर दी।

7- केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में सात दिवसीय शोक की घोषणा की। इस अवधि के दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और इन सात दिनों के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा। विदेशों में सभी भारतीय मिशनों और उच्चायोगों से भी आधा झुका रहने का अनुरोध किया गया है।

8- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के दौरान पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में काली पट्टी बांधी, जिनका गुरुवार रात निधन हो गया था।

9- अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत ने "अपने सबसे शानदार बेटों में से एक" को खो दिया। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने लिखा कि उन्होंने पूर्व पीएम को एक "उदार पिता की तरह" और मालदीव के अच्छे दोस्त के रूप में पाया।

10- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के घर जा सकते हैं, जिनका गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। इससे पहले, पीएम मोदी ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि "भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक के निधन पर शोक मना रहा है।"

टॅग्स :मनमोहन सिंहकांग्रेसमोदी सरकारभारत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए