लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग द्वारा हटाये गये मंजुनाथ भजंत्री आठ दिन बाद फिर बने देवघर के उपायुक्त

By भाषा | Updated: May 5, 2021 01:26 IST

Open in App

रांची/देवघर, चार मई मधुपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले चुनाव आयोग के आदेश पर देवघर उपायुक्त पद से हटाये गये मंजूनाथ भजंत्री को राज्य सरकार ने चुनावी प्रक्रिया संपन्न होते ही आठ दिनों के भीतर पुराने पद पर बहाल कर दिया है।

सरकारी अधिसूचना के अनुसार, झारखंड सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया और चुनाव आयोग द्वारा हटाये जाने के बाद तैनाती के लिए प्रतीक्षारत मंजूनाथ भजंत्री को फिर से देवघर जिला का उपायुक्त नियुक्त कर दिया।

इस संबंध में झारखंड के राज्यपाल के आदेश पर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने देर रात अधिसूचना जारी की। दूसरी ओर देवघर के उपायुक्त पद पर चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त आईएएस अधिकारी नैंसी सहाय को पशुपालन निदेशक, रांची के पद पर नियुक्त कर दिया गया।

अधिसूचना के अनुसार सहाय अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ स्वच्छ भारत मिशन के मिशन निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी काम करेंगी।

गौरतलब है कि 26 अप्रैल को मधुपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले चुनाव आयोग के आदेश से देवघर के तत्कालीन उपायुक्त भजंत्री को पद से हटाया गया था। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने आईएएस अधिकारी भजंत्री की जगह सहाय को जिले का कमान सौंपा था।

इस संबंध में निर्वाचन आयोग के सचिव अरविंद आनंद की ओर से अधिसूचना भी जारी की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए