लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर लगाया अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रचने का आरोप, जानें क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 25, 2022 08:03 IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात और एमसीडी चुनाव में हार के डर के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची है और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी इसमें शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिसोदिया ने कहा कि लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) इस तरह की ओछी राजनीति से नहीं डरती।सूत्रों के अनुसार दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने पुलिस आयुक्त को आरोपों का संज्ञान लेने का निर्देश दिया। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि गुजरात व एमसीडी चुनाव में हार के डर से बौखलाई भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है।

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आमदी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गुजरात चुनाव और दिल्ली में एमसीडी चुनाव में हार के डर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा नेता मनोज तिवारी पर कथित साजिश में शामिल होने का भी आरोप लगाया। 

इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "गुजरात व एमसीडी चुनाव मे हार के डर से बौखलाई भाजपा अरविंद केजरीवाल जी की हत्या की साजिश रच रही है। इनके सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अपने गुंडो को अरविंद जी पर हमला करने के लिए कह रहे है और इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है। आप इनकी टुच्ची राजनीति से नही डरती,इनके गुंडागर्दी का जबाव अब जनता देगी।"

मनीष सिसोदिया की यह टिप्पणी भाजपा सांसद मनोज तिवारी द्वारा केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताए जाने के बाद आई है। तिवारी ने ट्वीट कर लिखा, "अरविंद केजरीवाल जी की सुरक्षा को लेकर मैं चिंतित हूं क्योंकि लगातार भ्रष्टाचार,टिकिट बिक्री व जेल में बलात्कारी से दोस्ती व मसाज प्रकरण को लेकर आप कार्यकर्ता व जनता ग़ुस्से में हैं। इनके MLA पिटे भी हैं। इसलिए दिल्ली के सीएम के साथ ऐसा ना हो सजा न्यायालय ही दे।"

टॅग्स :अरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाAam Aadmi PartyBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप