लाइव न्यूज़ :

पत्नी से बिना मिले वापस तिहाड़ जेल पहुंचे मनीष सिसोदिया, उदास चेहरे के साथ पुलिस वैन में बैठे आप नेता

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 3, 2023 19:01 IST

दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के बाद सिसोदिया अपनी बीमार पत्नी से मुलाकात करने आए थे। सिसोदिया को कोर्ट ने शनिवार के दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने परिवार के लोगों से मिलने का परमिशन दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे मनीष सिसोदिया वापस तिहाड़ जेल पहुंच गए हैंसिसोदिया अपनी बीमार पत्नी से मुलाकात करने आए थेशनिवार के दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए अदालत ने दी थी अनुमति

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया वापस तिहाड़ जेल पहुंच गए हैं। कथित शराब नीति घोटाले के मुख्य आरोपी मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने शनिवार के दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने परिवार के लोगों से मिलने की अनुमति दी थी। उन्हें अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने सुबह 9 बजे से 5 बजे तक, 8 घंटे के लिए जमानत दी थी।

हालांकि मनीष सिसोदिया अपनी बीमार पत्नी से नहीं मिल पाए।  सिसोदिया अपने घर पहुंचे ही थे कि उससे पहले ही उनकी पत्नी की तबीयत काफी बिगड़ गई। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वापस जाते हुए सिसोदिया उदास चेहरे के साथ पुलिस की गाड़ी में बैठे।  मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया मल्टीपल स्केलेरोसिस रोग से पीड़ित हैं। अचानक तबियत खराब होने के बाद उन्हें लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती होने के कारण सिसोदिया अपनी बीमार पत्नी से मुलाकात नहीं कर सके।

बीमार पत्नी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सशर्त जमानत मिली थी। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सख्ती से कहा है कि वह अपने परिवार के सदस्यों के अलावा किसी से नहीं मिल सकते। इसके साथ ही उन्हें इंटरनेट का इस्तेमाल करने या मीडिया से बातचीत करने की भी अनुमति नहीं होगी। 

बता दें कि सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया था। तिहाड़ जेल में घंटों पूछताछ के बाद ईडी ने नौ मार्च को इसी मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम तब से जेल में ही हैं।  शनिवार को आप नेता जेल से निकलकर अपने दिल्ली आवास पहुंचे थे। सिसोदिया दिन भर अपने घर पर ही रहे। 

सिसोदिया को सीबीआई ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (जीएनसीटीडी) की आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से संबंधित एक मामले की चल रही जांच में गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :मनीष सिसोदियासीबीआईदिल्ली हाईकोर्टतिहाड़ जेलआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार