लाइव न्यूज़ :

"मनीष सिसोदिया को जेल में मिल रहा वीवीवीआईपी ट्रीटमेंट"- महाठग सुकेश ने दिल्ली एलजी को लिखा पत्र

By अंजली चौहान | Updated: March 11, 2023 15:39 IST

इसके अलावा सुकेश चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया की जान को खतरा बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली एलजी को लिखा पत्रसुकेश चंद्रशेखर ने मनीष सिसोदिया को वीवीवीआईपी ट्रीटमेंट देने का दावा कियासुकेश का आरोप सीएम केजरीवाल झूठ फैला रहे हैं

नई दिल्ली: महाठग सुकेश चंद्रशेखर जो 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में जेल की सलाखों के पीछे हैं, उसने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखा है। इस पत्र में सुकेश ने दावा किया है कि शराब घोटाले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया को जेल में वीवीवीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

महाठग ने एलजी को पत्र लिखकर इस मामले में जांच की मांग की है। उसने कहा है कि मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल के वार्ड नंबर 9 में बंद हैं जिसमें खास सुविधाएं की गई है, इसमें शानदार फर्श, बेड से लेकर अन्य सुविधाएं हैं। 

इसके अलावा सुकेश चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया की जान को खतरा बताया है। इस मुद्दे को उठाते हुए सुकेश ने कहा कि केजरीवाल झूठी कहानियां फैला रहे हैं। 

सुकेश ने पत्र में एलजी से कहा कि मनीष सिसोदिया जेल-1 के वार्ड नंबर 9 में बंद है, जो कि पूरी तिहाड़ जेल का वीवीवीआईपी वार्ड है। यह वीआईपी कैदियों के हाई प्रोफाइल के लिए एक विशेष वार्ड है जो लगभग 20,000/- वर्ग फुट है। गेटेड स्पेशल वार्ड जहां केवल 5 सेल मौजूद हैं। उसने दावा किया है कि इस जेल में लकड़ी के फर्श और घूमने के लिए एक विशेष बड़ा बगीचा, एक विशेष बैंडमिंटन कोर्ट और भोजन क्षेत्र शामिल है। 

इस वार्ड में अब तक सहारा के सुबरोथो रॉय, श्री कलमाडी, श्री अमर सिंह, श्री ए राजा और हाल ही में यूनिटेक के संजय चंद्रा जैसे वीआईपी/उच्च प्रोफाइल कैदी रखा गया था। 

सुकेश ने कहा कि सिसोदिया का वीवीवीआईपी वार्ड में अच्छी तरह से ख्याल रखा जा रहा है। उसने एलजी से मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा है और अनुरोध किया है कि मामले की तत्काल जांच की जाए। 

बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2021-22 के लिए अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में 26 फरवरी को आप नेता को गिरफ्तार किया था। उन्हें इस हफ्ते की शुरुआत में भी प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :मनीष सिसोदियाएलजीदिल्लीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज