लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के पहले सार्वजनिक डीसी इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का किया उद्घाटन

By भाषा | Updated: July 19, 2020 01:12 IST

बीवाईपीएल के एक प्रवक्ता ने कहा कि ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन उसके और ईवी मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक साझेदारी के तहत स्थापित किया गया है। ईवी मोटर्स को इसमें एबीबी इंडिया से तकनकी सहयोग मिला है।

Open in App
ठळक मुद्दे मनीष सिसोदिया ने पूर्वी दिल्ली में पहले सार्वजनिक डीसी ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया।सिसोदिया ने इस अवसर पर कहा, "इलेक्ट्रिक वाहन ही भविष्य में दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाएंगे।

नयी दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र पटपड़गंज में पूर्वी दिल्ली में पहले सार्वजनिक डीसी ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया।

यह चार्जिंग स्टेशन स्विट्जरलैंड की इंजीनियरिंग कंपनी एबीबी की भारतीय अनुषंगी एबीबी इंडिया के तकनकी सहयोग से ईवी मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) की भागीदारी में स्थापित किया गया है।

एक बयान के मुताबिक सिसोदिया ने इस अवसर पर कहा, "इलेक्ट्रिक वाहन ही भविष्य में दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाएंगे। आने वाले दिनों में ये स्टेशन पेट्रोल पंपों की तरह सर्वव्यापी होंगे।" बीवाईपीएल के एक प्रवक्ता ने कहा कि ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन उसके और ईवी मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक साझेदारी के तहत स्थापित किया गया है। ईवी मोटर्स को इसमें एबीबी इंडिया से तकनकी सहयोग मिला है।

दिल्ली सरकार के एक बयान में कहा गया है कि स्टेशन एक समय में चार वाहनों को चार्ज कर सकता है। वाहन के प्रकार के आधार पर इसमें 45 से 90 मिनट का समय लगेगा।

इस सुविधा के लिये प्रारंभिक शुल्क सीमित अवधि के लिए 10.50 रुपये प्रति यूनिट होगा, जो कि दिल्ली में मौजूदा ईवी टैरिफ दरों में सबसे कम है। आई पी एक्सटेंशन के केंद्र में स्थित इस चार्जिंग स्टेशन को 'प्लगएनगो' ब्रांड नाम दिया गया है।

टॅग्स :मनीष सिसोदियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर