लाइव न्यूज़ :

MCD में 6 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की सीबीआई जांच की मनीष सिसोदिया ने की मांग, उपराज्यपाल को लिखा पत्र

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 5, 2022 21:10 IST

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल पर संवैधानिक सीमाओं को अवैध रूप से पार करके दिल्ली की चुनी हुई सरकार के काम में लगातार हस्तक्षेप करने और झूठे मामलों में दिल्ली सरकार को बदनाम करने के लिए हर दिन कुछ जांच का आदेश देने का नाटक करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर शहर के नगर निकाय में 6000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की ओर ध्यान दिलाया।सिसोदिया ने दो महीने पहले कथित घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की थी।सक्सेना द्वारा बिजली सब्सिडी योजना में कथित अनियमितताओं की जांच के आदेश देने के दो दिन बाद यह पत्र लिखा गया।

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर शहर के नगर निकाय में 6000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की ओर ध्यान दिलाया। सिसोदिया ने दो महीने पहले कथित घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की थी। डिप्टी सीएम ने लिखा, "गौरतलब है कि दो महीने पहले मैंने आपको इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।"

उन्होंने आगे लिखा, "लेकिन मुझे यह देखकर बहुत दुख हुआ कि आपने मेरे द्वारा लिखे गए पत्र की पावती देना उचित नहीं समझा, भाजपा शासन के दौरान इतने बड़े घोटाले की सीबीआई जांच की तो बात ही छोड़ दीजिए। इतने सारे तथ्य आपके सामने होने के बावजूद शायद आपको इसमें भ्रष्टाचार नजर नहीं आता क्योंकि यह भ्रष्टाचार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने किया है।"

सिसोदिया ने उपराज्यपाल पर संवैधानिक सीमाओं को अवैध रूप से पार करके दिल्ली की चुनी हुई सरकार के काम में लगातार हस्तक्षेप करने और झूठे मामलों में दिल्ली सरकार को बदनाम करने के लिए हर दिन कुछ जांच का आदेश देने का नाटक करने का आरोप लगाया। सिसोदिया ने कहा, "आप पहले ही एक दर्जन जांच स्थापित कर चुके हैं जितनी चाहें जांच का आदेश दें लेकिन आपसे अनुरोध है कि इस सब के बीच असली घोटालों से मुंह न मोड़ें।"

उन्होंने ये भी कहा, "दिल्ली नगर निगम में भ्रष्टाचार के संबंध में दो महीने पहले मैंने आपको जो पत्र लिखा था, उस पर अब तक आपको सीबीआई जांच का आदेश देना चाहिए था। मैं उनसे राजनीतिक पूर्वाग्रह से ऊपर उठकर इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश देने का अनुरोध करता हूं।" सक्सेना द्वारा बिजली सब्सिडी योजना में कथित अनियमितताओं की जांच के आदेश देने के दो दिन बाद यह पत्र लिखा गया।

सक्सेना ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को बिजली सब्सिडी योजना में कथित अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद सात दिनों के भीतर जांच करने और रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है। उपराज्यपाल ने अपने कार्यकाल में आबकारी नीति, कक्षा निर्माण और अस्पताल निर्माण सहित केजरीवाल सरकार के कार्यों की कई जांच के आदेश दिए हैं।

टॅग्स :मनीष सिसोदियाविनय कुमार सक्सेनाBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

कारोबारचाबहार पोर्ट क्षतिग्रस्त होने से लगेगा झटका!

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारतबड़ा बदलाव, 7 राज्य के गवर्नर और दिल्ली-लद्दाख के एलजी बदले?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष