लाइव न्यूज़ :

मदुरै की अदालत ने मनीष कश्यप को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, यूट्यूबर के वकील ने जमानत के लिए रखी ये दलील

By भाषा | Updated: March 31, 2023 10:56 IST

मिलनाडु सरकार ने कहा कि कश्यप के फर्जी वीडियो ने लोगों के बीच शांति और भाईचारे की भावना को नुकसान पहुंचाया। सरकार ने कहा कि पुलिस कश्यप को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करेगी, तभी मामले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता का पता चल पाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष कश्यप को मदुरै की एक अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। कश्यप को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया था। मनीष कश्यप के वकील ने कहा कि मुवक्किल के खिलाफ बिहार, मदुरै और तिरुपुर में समान अपराध में मामले दर्ज किए गए हैं, इसलिए जमानत दी जानी चाहिए।

मदुरैः तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों पर हमले के फर्जी वीडियो साझा करने के आरोप में गिरफ्तार बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को मदुरै की एक अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। कश्यप को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया था। मदुरै पुलिस की अपराध शाखा ने कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसके बाद एक विशेष पुलिस दल ने उसे बिहार से गिरफ्तार किया था।

मनीष कश्यप की तरफ से पेश वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ अलग-अलग जगहों, जैसे बिहार, मदुरै और तिरुपुर में समान अपराध में मामले दर्ज किए गए हैं। अधिवक्ता ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दस्तावेज पेश किए बिना कश्यप को गिरफ्तार कर लिया था, लिहाजा उसे जमानत दी जानी चाहिए। अधिवक्ता ने कहा कि कश्यप को जांच के लिए पुलिस हिरासत में सौंपने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

वहीं, तमिलनाडु सरकार ने कहा कि कश्यप के फर्जी वीडियो ने लोगों के बीच शांति और भाईचारे की भावना को नुकसान पहुंचाया। सरकार ने कहा कि पुलिस कश्यप को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करेगी, तभी मामले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता का पता चल पाएगा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कश्यप को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 

टॅग्स :Tamil NaduBihar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर