लाइव न्यूज़ :

मणिपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, "मुर्दाघर में ज्यादातर लाशें घुसपैठियों की हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 2, 2023 09:54 IST

सुप्रीम कोर्ट में मणिपुर हिंसा पर सुनवाई कर रही चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के बेंच के सामने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बीते मंगलवार को बताया कि मणिपुर के मुर्दाघरों में लावारिस पड़े ज्यादातर शव हिंसा करने वाले घुसपैठियों की है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट में मणिपुर हिंसा पर सुनवाई में जनरल तुषार मेहता ने कहा कि ज्यादातर लावारिस लाशें घुसपैठियों की हैअधिकांश लावारिस लाशें घुसपैठियों की हैं, जो खतरनाक इरादे से आए थे और हिंसा में मारे गएसीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि अगली सुनवाई पर सरकार बताए कि कितने शवों की पहचान की गई है

नयी दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट में मणिपुर हिंसा पर सुनवाई कर रही चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के बेंच के सामने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बीते मंगलवार को बताया कि मणिपुर के मुर्दाघरों में लावारिस पड़े ज्यादातर शव हिंसा करने वाले घुसपैठियों की है। सॉलिसिटर जनरल मेहता ने चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ समेत तीन जजों की बेंच ने कहा, "अधिकांश लावारिस लाशें उन घुसपैठियों की हैं, जो किसी खतरनाक इरादे से आए थे और हिंसा में मारे गए।"

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार जब चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने वरिष्ठ अधिवक्ता रंजीत कुमार की दलीलों पर कहा कि म्यांमार से आने वाले अवैध आप्रवासियों का आगमन मणिपुर अशांति में भारी योगदान देने में क्या सच्चाई है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट से कहा, "मैं किसी भी बात का उल्लेख नहीं करना चाहता और न ही किसी विशेष चीजों पर गौर करना चाहता हूं लेकिन अधिकांश लावारिस लाशें उन घुसपैठियों की हैं, जो किसी खतरनाक इरादे से आए थे और हिंसा में मारे गए।"

उन्होंने कहा, "लेकिन आखिरकार यह बात पूरी तरह से सही है कि जिन लोगों के साथ बलात्कार और हत्या हुई, वे हमारे लोग हैं। इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि न्याय हो।"

अदालत ने सॉलिसिटर जनरल से पूछा कि मुर्दाघरों में पड़े शवों की पहचान के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं। क्या कोई नोडल अधिकारी है जो मुर्दाघरों में पड़े हुए शवों की पहचान सुनिश्चित की जाए? क्या उनके शव उनके रिश्तेदारों को सौंप दिये गये हैं? क्या उनकी पहचान हो गई है? उनकी पहचान स्थापित करने के लिए क्या किया जा रही है?”

इस सवाल पर सॉलिसिटर जनरल की बजाय वरिष्ठ वकील कॉलिन गोस्नाल्विस ने कहा कि इंफाल के मुर्दाघर में 118 शव पड़े है। इस पर सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, "आप 118 शवों को अनिश्चित काल तक मुर्दाघर में नहीं रख सकते है।"

इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि जब 7 अगस्त को अदालत की अगली सुनवाई पर सरकार बताए कि कितने शवों की पहचान की गई है और कितने की पहचान बाकि है। इसके साथ ही अदालत ने सरकार से यह भी कहा कि 7 अगस्त को पीड़ितों के लिए मुआवजे के पहलू पर भी विचार करके पेश हों।

टॅग्स :मणिपुरसुप्रीम कोर्टDY ChandrachudTushar Mehta
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप