लाइव न्यूज़ :

Manipur violence meeting: मणिपुर शांति बहाल करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं, गृह मंत्री शाह ने कहा- पीएम मोदी के निर्देश पर काम कर रहे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2023 22:02 IST

Manipur violence meeting: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मणिपुर प्रभारी संबित पात्रा ने पत्रकारों को बताया कि शाह ने बैठक में कहा कि राज्य में हिंसा शुरू होने के बाद से ‘‘एक भी दिन ऐसा नहीं बीता’’, जब उन्होंने स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी से बात नहीं की हो या प्रधानमंत्री ने निर्देश नहीं दिए हों।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी दल मणिपुर की स्थिति से निपटने के केंद्र के तरीके की आलोचना कर रहे हैं।मुद्दे पर प्रधानमंत्री की ‘‘चुप्पी’’ पर सवाल उठाया है। अब तक लगभग 120 लोगों की मौत हो चुकी है और तीन हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Manipur violence meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हुई सर्वदलीय बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले दिन से ही मणिपुर की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और समस्या का समाधान निकालने के लिए ‘‘पूरी संवेदनशीलता के साथ हमारा मार्गदर्शन’’ कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि शाह ने बैठक में कहा कि मणिपुर में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं और 13 जून के बाद से राज्य में हिंसा में एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। गृह मंत्री ने स्थिति को सामान्य करने और मणिपुर में विभिन्न समुदायों के बीच जल्द से जल्द शांति और विश्वास बहाल करने में मदद के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग का आग्रह किया।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित अठारह राजनीतिक दलों और पूर्वोत्तर के चार सांसदों और पूर्वोत्तर क्षेत्र के दो मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया। गृह मंत्री ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने मणिपुर में शांति बहाली के लिए संवेदनशील और गैर-राजनीतिक तौर पर अपने सुझाव दिए हैं और केंद्र सरकार उन पर खुले मन से विचार करेगी।

विपक्षी दल मणिपुर की स्थिति से निपटने के केंद्र के तरीके की आलोचना कर रहे हैं और उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की ‘‘चुप्पी’’ पर सवाल उठाया है। सूत्रों ने बताया कि शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले दिन से ही मणिपुर की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और समस्या का समाधान निकालने के लिए ‘‘पूरी संवेदनशीलता के साथ हमारा मार्गदर्शन’’ कर रहे हैं।

मणिपुर के हालात पर चर्चा के लिए नई दिल्ली में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई गई थी। सूत्रों ने बताया कि शाह ने बैठक में कहा कि मोदी सरकार सभी को साथ लेकर मणिपुर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य में हिंसा के कारण और किसी की जान न जाए।

शाह ने कहा कि मणिपुर में 40 आईपीएस अधिकारियों सहित 36,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जबकि 20 चिकित्सा दलों को भी भेजा गया है। उन्होंने कहा कि दवाओं सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। शाह ने बैठक में कहा कि म्यामां-मणिपुर सीमा के 10 किलोमीटर दायरे में बाड़ लगाने का काम पूरा हो चुका है।

उन्होंने मणिपुर मुद्दे के समाधान के लिए ‘‘सार्थक सुझाव’’ देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और सरकार की ओर से सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया। सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने बैठक में कहा कि मणिपुर समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालने के लिए केंद्र और गृह मंत्री की ओर से हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

नड्डा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी पहले दिन से ही इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। सूत्रों ने कहा कि सरकार ने सभी राजनीतिक दलों द्वारा दिए गए सार्थक सुझावों पर खुले दिमाग से चर्चा की और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार समस्या के समाधान के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

नड्डा ने कहा कि गृह मंत्री स्वयं चार दिन तक मणिपुर में रहे और सभी समूहों के साथ विस्तृत चर्चा की और राहत शिविरों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय वहां 20 दिन से अधिक समय तक रहे। नड्डा के हवाले से सूत्रों ने कहा, ‘‘मोदी सरकार स्थिति को सामान्य करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है, हमें यकीन है कि मणिपुर में जल्द ही शांति का माहौल लौटेगा।’’

टॅग्स :मणिपुरनरेंद्र मोदीअमित शाहकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो