लाइव न्यूज़ :

"हिमंत बिस्वा सरमा मणिपुर विवाद से दूर रहें, तो स्थिति जल्द बेहतर हो सकती है", पी चिदंबरम ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2023 14:18 IST

पी चिदंबरम ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को घेरते हुए कहा कि सीएम सरमा हिंसाग्रस्त मणिपुर से दूर रहे तो वहां जल्द स्थिति में सुधार हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देपी चिदंबरम ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को घेराउन्होंने कहा कि सीएम सरमा हिंसाग्रस्त मणिपुर से दूर रहें तो वहां जल्द स्थिति में सुधार हो सकता हैइसके साथ ही चिदंबरम ने सीएम बीरेन सिंह को पद से हटाने और राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

दिल्ली: देश के पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम ने मणिपुर हिंसा को शांत करने में लगे हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के लिए बेहद तीखा बयान देते हुए कहा कि सीएम सरमा हिंसाग्रस्त मणिपुर से दूर रहते हैं तो वहां जल्द स्थिति में सुधार हो सकता है। कांग्रेस नेता चिदंबरम ने रविवार को यह कठोर वक्तव्य उस वक्त दिया, जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने सात से दस दिनों में मणिपुर की स्थिति में सुधार आने संबंधी टिप्पणी की।

चिदंबरम ने सीएम सरमा के बयान पर व्यंग्य करते हुए निशाना साधा और कहा कि अच्छा होगा कि भाजपा नेता (सीएम हिमंत बिस्वा सरमा) मणिपुर के मामले में ‘‘दखल न दें’’ और उससे दूर रहें।

इसके साथ ही चिदंबरम ने राज्य के मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि अच्छा होगा कि हिंसा से जूझ रहे मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह भी फौरन अपने पद से इस्तीफा दे दें और कुछ महीनों के लिए मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बीते शनिवार को कहा था कि पड़ोसी राज्य मणिपुर में अगले सात से दस दिनों में स्थिति सुधर जाएगी क्योंकि राज्य एवं केंद्र सरकार शांति बहाली के लिए ‘चुपचाप’ काम कर रही हैं।

इसके साथ ही सीएम सरमा ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधा और यह आरोप लगाया था कि मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस की नींद तब खुली है, जब पूर्वोत्तर के इस राज्य में पहले के अपेक्षाकृत शांति कायम हो गई है।

चिदंबरम ने सीएम सरमा के बयान पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया और कहा, ‘‘असम के मुख्यमंत्री ने वादा किया है कि मणिपुर में एक सप्ताह में शांति बहाल हो जाएगी। अच्छा होगा कि असम के मुख्यमंत्री मणिपुर के मामले में दखल न दें और उससे दूर रहें। यह भी अच्छा होगा कि बिरेन सिंह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दें और कुछ महीनों के लिए राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाए।’’

मालूम हो कि मणिपुर में बहुसंख्यक मेइती और अल्पसंख्यक कुकी समुदाय के बीच बीते मई महीने की तीन तारीख से आरक्षण के विवाद को लेकर जातीय संघर्ष शुरू हुआ था, जिसमें अब तक 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

टॅग्स :पी चिदंबरमHimanta Vishwa Sarmaकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर