लाइव न्यूज़ :

मणिपुर हिंसा: नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, उखरुल में भयंकर गोलीबारी, 3 की मौत, तीन लापता

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 18, 2023 12:18 IST

मणिपुर के उखरूल जिले में आज सुबह दो पक्षों के बीच भयंकर गोलाबारी हुई। हिंसा के आज हुए तांडव में तीन लोगों की जान चली गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर के उखरूल जिले में आज सुबह दो पक्षों के बीच भयंकर गोलाबारी हुईहिंसा के आज हुए विभत्स तांडव में तीन लोगों की जान चली गई है, तीन लापता बताये जा रहे हैंमणिपुर में बीते मई महीने से फैली हिंसा और अराजकता शांत होने का नाम नहीं ले रही है

इंफाल: मणिपुर में बीते मई महीने से फैली हिंसा और अराजकता शांत होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा जानकारी के अनुसार आज तड़के सुबह में उखरूल जिले में दो पक्षों के बीच भयंकर गोलाबारी हुई। हिंसा के आज हुए तांडव में तीन लोगों की जान चली गई है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार आज सुबह के वक्त उखरुल जिले के थोवई कुकी गांव में दो पक्षों के बीच बुंदूकें आमने-सामने निकल आयीं, इस भयंकर गोलीबारी में गांव के तीन लोगों की गोली लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

खबरों के अनुसार आज सुबह से ही थोवई कुकी गांव से भारी गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही थी, जिसमें न केवल तीन लोगों की जान गई है बल्कि तीन लोगों के लापता होने की भी खबरें सामने आ रही हैं।

हिंसा में जान से हाथ दोने वालों पीड़ितों की पहचान 26 साल के जामखोगिन हाओकिप, 35 साल के थांगखोकाई हाओकिप और 24 साल के हॉलेंसन बाइट के तौर पर हुई है।

मालूम हो कि बीते 3 मई से मणिपुर में कूकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसक जंग चल रही है। 3 मई को दोनों पक्षों में यह हिंसा इस कारण भड़की क्योंकि अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में कूकी समुदाय ने पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किया।

इसके बाद से ही मणिपुर के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में दोनों पक्षों के बीच में जमकर हिंसा हो रही है।  इस हिंसा में अब तक 150 से अधिक लोग मारे गए हैं और 3,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

हिंसा को नियंत्रित करने के लिए केंद्र और मणिपुर की सरकार बेहद गंभीर प्रयास कर रही है और इंफाल के साथ दिल्ली की कोशिश है कि राज्य में स्थिति जल्द से जल्द सामान्य हो।

इसके लिए मणिपुर पुलिस के अलावा लगभग 40,000 केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है लेकिन बावजूद इसके हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। 

टॅग्स :मणिपुरManipur PoliceCentral Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारतमणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाया गया, एनडीए नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

भारतकौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह? जानिए मणिपुर के होने वाले मुख्यमंत्री के बारे में

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण