लाइव न्यूज़ :

सेना दो दिन में मणिपुर की हिंसा रोक सकती है, राहुल ने कहा- पीएम मोदी ने संसद में करीब 2 घंटे 13 मिनट तक बोला, मणिपुर पर 2 मिनट तक बात की, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 11, 2023 15:49 IST

मणिपुर पर 2 मिनट तक बात की। मणिपुर महीनों से जल रहा है, लोग मारे जा रहे हैं, बलात्कार हो रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री हँस रहे थे, चुटकुले सुना रहे थे। यह उन्हें शोभा नहीं देता। 

Open in App
ठळक मुद्देपीएम और गृह मंत्री ने भारत माता की हत्या की है।मणिपुर में भारत को खत्म कर दिया है।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ये खोखले शब्द नहीं हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नेमणिपुर सहित कई मुद्दों पर बात की। गांधी ने कहा कि भारतीय सेना इस नाटक को 2 दिनों में रोक सकती है, लेकिन पीएम मणिपुर को जलाना चाहते हैं और आग को बुझाना नहीं चाहते हैं। मणिपुर हिंसा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कल PM मोदी ने संसद में करीब 2 घंटे 13 मिनट तक बोला।

अंत में उन्होंने मणिपुर पर 2 मिनट तक बात की। मणिपुर महीनों से जल रहा है, लोग मारे जा रहे हैं, बलात्कार हो रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री हँस रहे थे, चुटकुले सुना रहे थे। यह उन्हें शोभा नहीं देता। 19 साल के अनुभव में मैंने मणिपुर में जो देखा-सुना, वैसा पहले कभी नहीं देखा। संसद में मैंने कहा था। पीएम और गृह मंत्री ने भारत माता की हत्या की है, मणिपुर में भारत को खत्म कर दिया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ये खोखले शब्द नहीं हैं...मणिपुर में, जब हमने मैतेई क्षेत्र का दौरा किया, तो हमें स्पष्ट रूप से बताया गया कि यदि हमारे सुरक्षा दस्ते में कोई कुकी है, तो उन्हें यहां नहीं लाया जाना चाहिए क्योंकि वे उसे व्यक्ति को मार देंगे। जब हम कुकी क्षेत्र में गए, तो हमें बताया गया कि हम अगर किसी भी मैतेई व्यक्ति लाएंगे, वे उसे गोली मार देंगे...तो, यह एक राज्य नहीं है, दो राज्य हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं लगभग 19 वर्षों से राजनीति में हूं और मैंने लगभग सभी राज्यों का दौरा किया है, लेकिन मणिपुर में मैंने जो देखा और सुना वह अभूतपूर्व है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि भारत के प्रधानमंत्री ऐसे बात कैसे कर सकते हैं, जैसी उन्होंने मणिपुर के बारे में संसद में की।

राज्य की हत्या हो गई है और उसका हौसला बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री कम से कम मणिपुर जा सकते थे, समुदायों से बात कर सकते थे और कह सकते थे कि मैं आपका पीएम हूं, आइए बात शुरू करें लेकिन मुझे कोई इरादा नहीं दिखता... सवाल यह नहीं है कि क्या पीएम मोदी 2024 में पीएम बनेंगे, सवाल मणिपुर का है जहां बच्चे, लोग मारे जा रहे हैं।

मैं जानता हूं कि मीडिया नियंत्रण में है, राज्यसभा, लोकसभा टीवी नियंत्रण में है लेकिन मैं अपना काम कर रहा हूं और करता रहूंगा। जहां भी भारत माता पर आक्रमण होगा, आप मुझे वहां उपस्थित और भारत माता की रक्षा करते हुए पाएंगे।

ऐसा लगता है प्रधानमंत्री भूल गए हैं कि मणिपुर में महीनों से आग लगी हुई है और वहां लोग मारे गए हैं। पहली बार संसद की कार्यवाही के रिकॉर्ड से ‘भारत माता’ शब्द हटाया गया, यह अपमान है। मैंने कहा ‘मणिपुर में भारत माता की हत्या कर दी गई है ’ क्योंकि जिस मणिपुर को हम जानते थे, वह अब अस्तित्व में नहीं है।

मुझे भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है, हर कोई जानता है कि जैसे ही उसे कहा जाएगा, वह उसी समय से मणिपुर में हिंसा को रोक सकती है, लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही है। प्रधानमंत्री मणिपुर में तुरंत हिंसा रोक सकते हैं लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं; उन्हें कम से कम वहां जाना चाहिए। जहां भी और जब भी ‘भारत माता’ पर हमला होगा, आप मुझे वहां खड़ा पाएंगे।

टॅग्स :मणिपुरकांग्रेसBJPराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह