लाइव न्यूज़ :

Manipur Violence: मणिपुर में नहीं थम रही दोनों समुदायों के बीच हिंसा, लगातार गोलीबारी में गीतकार समेत 5 लोगों की मौत

By अंजली चौहान | Updated: September 1, 2023 10:49 IST

बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों के बीच सीमा पर मैतेई और कुकी समूहों के बीच भीषण गोलीबारी अभी भी जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में हिंसा थम नहीं रही हैतीन दिनों तक राज्य में लगातार गोलीबारी हुई अब तक गोलीबारी में छह लोगों की मौत

इंफाल: इस साल के मई महीने से शुरू हुई जातीय हिंसा की आग अभी तक मणिपुर को जला रही है। राज्य में रह-रह कर हिंसा भड़क उठती है जिसके कारण इलाके में तनाव फैल जाता है और चारों तरफ बस तबाही ही तबाही नजर आती है।

तीन दिनों से जारी ताजा गोलीबारी में अब से 6 लोगों की मौत की खबर है वहीं, कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों के बीच सीमा पर मैतेई और कुकी समूहों के बीच भीषण गोलीबारी के कारण इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 

गौरतलब है कि दोनों समुदायों के हथियारबंद लोगों के समूहों के बीच लड़ाई मंगलवार तड़के शुरू हुई जब नारानसैना गांव के निवासी 26 वर्षीय किसान सलाम जोतिन सिंह को गोली मार दी गई।

शख्स को गोली लगी लेकिन वह बच गया। अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में कम से कम 18 से 20 लोगों को चोटें आई है जो घायल बताए जा रहे हैं। इसमें इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के दो जवान भी शामिल हैं।

वहीं, कुकी समुदाय के संगठन आईटीएलएफ ने आज चुराचांदपुर में पूरी तरह से बंद का आह्वान किया है। अधिकारियों ने कहा कि खोइरेंटक पहाड़ी क्षेत्र और चुराचांदपुर-बिष्णुपुर जिले की सीमा के कुछ हिस्सों से हिंसा की सूचना मिली है।

चुराचंदपुर और बिष्णुपुर के जिला प्रशासन के अधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की कि बुधवार शाम से गुरुवार शाम के बीच 24 घंटों में छह लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय गीतकार की मौत 

चुराचांदपुर के पुलिस अधीक्षक कार्तिक मल्लादी ने कहा, बुधवार को गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। उनमें से एक की बुधवार रात को मौत हो गई जब उसे इलाज के लिए मिजोरम के आइजोल ले जाया जा रहा था, जबकि दूसरे की गुरुवार सुबह मौत हो गई।

उन्होंने मृतकों की पहचान स्थानीय गीतकार एलएस मंगबोई लुंगडिम और ग्राम रक्षा स्वयंसेवक हेमखोलुन गुइटे के रूप में की।

इससे पहले गुरुवार को चुराचांदपुर जिले में दो और लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान पाओकम किपगेम और पाउ सोनलेम के रूप में हुई है। यही नहीं, बिष्णुपुर जिले में भी गुरुवार को दो लोगों की मौत हो गयी।

बिष्णुपुर के डिप्टी कमिश्नर लौरेनबाम बिक्रम ने कहा कि हमारे पास गुरुवार को हमारे जिले में गोलीबारी में दो लोगों की मौत की रिपोर्ट है। मंगलवार को बिष्णुपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. ताजा मौतों के साथ, हमारे जिले में मंगलवार से मरने वालों की कुल संख्या तीन हो गई है। 

गौरतलब है कि मणिपुर में गुरुवार रात तक भी ये गोलीबारी ऐसे ही जारी थी। राज्य में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती के बावजूद, कई सीमावर्ती क्षेत्रों में रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है स्थिति को नियंत्रित किए जाने के प्रयास जारी है। मणिपुर पुलिस ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

बता दें कि 3 मई को पहली बार भड़की जातीय हिंसा के बाद से कम से कम 163 लोग मारे गए हैं और अन्य 50,000 लोग विस्थापित हुए हैं।

टॅग्स :मणिपुरManipur PoliceAssam Rifles
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार