लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में लागू होगा एनआरसी? लोगों की मांग पर बोले सीएम बीरेन सिंह- तैयारी पूरी लेकिन...

By अंजली चौहान | Updated: April 1, 2023 10:58 IST

मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने एनआरसी लागू करने के लिए बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि राज्य एनआरसी लागू करने को तैयार है बस केंद्र की मंजूरी का इंतजार है।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने एनआरसी लागू करने के लिए दिया बड़ा बयान केंद्र की मंजूरी के बाद मणिपुर सरकार एनआरसी लागू करने के लिए तैयार है

इम्फाल: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने एक बयान में एनआरसी लागू करने को लेकर संकेत दिए हैं। शुक्रवार को सीएम ने कहा, "उनकी सरकार राष्ट्रीय नागारिक रजिस्टर (एनआरसी) पेश करने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार की मंजूरी की जरूरत है।" 

दरअसल, मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राजधानी इम्फाल में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान वालों के जवाब में कहा, "एनआरसी को अकेले राज्य सरकार द्वराा पेश नहीं किया जा सकता है, इसके लिए केंद्र की मंजूरी की आवश्यकता है।" 

मुख्यमंत्री ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि मणिपुर राज्य जनसंख्या आयोग का गठन पहले ही कर दिया गया है और यह राज्य में अप्रवासियों की पहचान करेगा। हमने पहले ही सदस्यों की नियुक्ति कर दी है और अब इसके माध्यम से राज्यों में अप्रवासियों की पहचान की जाएगी। 

सीएम बीरेन सिंह का कहना है कि इस तरह से राज्य में रह रहे अवैध अप्रवासियों की पहचान संभव हो सकेगी और घर-घर जाकर सर्वेक्षण के आधार पर उनकी पहचान की जाएगी। ये काम राज्य में बहुत जल्द शुरू होने वाला है। 

मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का ये बयान ऐसे में वक्त में आया है जब 29 मार्च को हजारों की संख्या में महिलाओं ने राज्य में एनआरसी को लागू करने की मांग को लेकर एक विशाल रैली की थी।

ये रैली सीएम सचिवालय की ओर से ख्वाइरामबंद कैथेल तक की गई। जानकारी के अनुसार, छात्र निकाय और विभिन्न नागारिक समाज संगठन विशेष रूप से राज्य में अवैध अप्रवासियों की आबादी में अनियंत्रित वृद्धि को देखते हुए एनआरसी की मांग कर रहे हैं। 

अपनी मांग को लेकर छह छात्र संगठनों जिसमें एएमएसयू, एमएसएफ, केएसए, एसयूके, डीईएसएएम और एआईएम के छात्र शामिल हैं और इन्होंने राजधानी शहर के बीचोबीच स्थित इम्फाल के ख्वाइरामबंद कीथेल में एक प्रदर्शन किया। 

टॅग्स :नोंग्थोमबम बीरेन सिंहमणिपुरBJPImphal
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो