लाइव न्यूज़ :

नक्सली, आतंकी और उग्रवादी पर टूट पड़े हैं भारतीय जवान?, चंदेल में 10 को किया ढेर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 15, 2025 14:07 IST

 मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के साथ मुठभेड़ में कम से कम 10 उग्रवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ अब भी जारी है। असम राइफल्स ने 14 मई को अभियान शुरू किया। भारी मात्रा में हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया गया।

इंफालः भारतीय जवान एक्शन में हैं। छत्तीसगढ़, तेलंगाना, बिहार और झारखंड में नक्सली का सफाया कर रहे हैं तो जम्मू-कश्मीर में रोज आतंकी पर कहर बनकर टूट पड़े हैं। इस बीच उग्रवादी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के साथ मुठभेड़ में कम से कम 10 उग्रवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और पड़ोसी राज्य तेलंगाना की सीमा पर स्थित करेगुट्टालू की पहाड़ी में 21 दिन चले अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया तथा बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद किया है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ अब भी जारी है। सेना की पूर्वी कमान ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘भारत-म्यांमा सीमा के पास चंदेल जिले की खेंगजॉय तहसील में न्यू समताल गांव के समीप कुछ हथियारबंद लोगों की गतिविधि के संबंध में खुफिया जानकारी मिली, जिसके आधार पर स्पीयर कोर के तहत असम राइफल्स ने 14 मई को अभियान शुरू किया।’’

पोस्ट में कहा गया है, ‘‘अभियान के दौरान संदिग्ध उग्रवादियों ने सैनिकों पर गोली चलाई, जिसके बाद जवानों ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। इस दौरान मुठभेड़ में 10 उग्रवादी मारे गए और भारी मात्रा में हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया गया।’’ कोहिमा स्थित रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, ‘‘अभियान अब भी जारी है... और इसके खत्म होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।’’

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के विभिन्न जिलों में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। थौबल, काकचिंग, बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों से उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि थौबल जिले के लेइरोंगथेल प्रीता इलाके से बुधवार को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी के अनुसार उनकी पहचान आरके मुबिसाना मेइती (47) और मोइरांगथेम नरेश सिंह (28) के रूप में की गई है।

दोनों जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्त थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के कब्जे से दो पिस्तौल, मैगजीन और सात कारतूस बरामद किए गए हैं। बिष्णुपुर जिले के कांगमोंग मैस्नम मनींग लैकै क्षेत्र में बुधवार को यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) के सक्रिय सदस्य मोइरांगथेम चिंगलेन सिंह (44) को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी के अनुसार, इसी संगठन के एक अन्य सक्रिय कैडर असम ननाओ सिंह (31) को मंगलवार को काकचिंग जिले के लमडोंग इलाके से गिरफ्तार किया गया। वह जिले में जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्त था। इम्फाल ईस्ट जिले के मिनुथोंग से यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पंबेई) का एक सदस्य गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान वैखोम राजेश सिंह (32) के रूप में हुई है।

वह इम्फाल घाटी में कार्गो एजेंसियों से अवैध वसूली करता था। अधिकारी ने बताया कि चुराचांदपुर जिले के सैकट गांव से मंगलवार को प्रतिबंधित संगठन सीकेएलए/यूपीएलएफ के स्वयंभू ‘सार्जेंट मेजर’ डेविड नगमजांग (25) को गिरफ्तार किया गया।

उसके पास से नौ एमएम की एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा, काकचिंग जिले के वैखोंग से मंगलवार को केसीपी (तैबंगानबा) संगठन का एक और उग्रवादी गिरफ्तार किया गया। वह भी जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्त था।

टॅग्स :नक्सलमणिपुरभारतीय सेनाजम्मू कश्मीरछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है