लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: गोवा के बाद देश का ये दूसरा राज्य पूरी तरह से हुआ कोरोना फ्री, राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन में दी गई ढील

By अनुराग आनंद | Updated: April 20, 2020 19:56 IST

गोवा के बाद मणिपुर देश में सबसे पहले कोरोना फ्री होने वाला दूसरा राज्य बन गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन में ढील देकर लोगों को आराम देने का फैसला किया गया है।इंफाल में आवश्यक सामानों की दुकानें सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच खुलेंगी।

इंफाल: देश भर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच एक अच्छी खबर यह है कि गोवा के बाद देश का एक और राज्य पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गया है। दरअसल, गोवा के बाद अब मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह दावा किया है कि मणिपुर अभी पूरी तरह से कोरोना फ्री हो गया है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन में ढील देकर लोगों को आराम देने का फैसला किया गया है लेकिन लॉकडाउन का अगले आदेश तक इंफाल में कड़ाई से पालन होगा। आवश्यक सामानों की दुकानें सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच खुलेंगी।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, 'मुझे यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि मणिपुर अब कोरोना मुक्त है। दोनों मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उनकी अब रिपोर्ट निगेटिव आई है। राज्य में अब कोई भी मामला कोरोना का नहीं बचा हुआ है।'

बता दें कि इससे पहले गोवा देश का पहला राज्य बना गया था, जहां सभी मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस चले गए। कोविड-19 के सभी सात मरीज उपचार के बाद ठीक हो गए और सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने रविवार को यह जानकारी दी थी। सीएम ने अपने ट्वीट में कहा, 'गोवा के लिए यह राहत और संतुष्टि भरा समय है, जहां कोरोना वायरस के अंतिम पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की टीम इसके लिए तारीफ के पात्र हैं। तीन अप्रैल के बाद गोवा में कोई भी नया मामला सामने नहीं आया 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामणिपुरगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए