लाइव न्यूज़ :

Manipur Election Results 2022: जदयू ने मणिपुर में भाजपा को किया समर्थन, बीजेपी सरकार में शामिल होंगे 6 विधायक, जानिए सीएम नीतीश ने क्या कहा 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2022 16:42 IST

Manipur Election Results 2022: भाजपा ने गुरुवार को उग्रवाद प्रभावित मणिपुर में 60 सदस्यों वाले सदन की 32 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Open in App
ठळक मुद्देम्यांमा के साथ हमारी 394 किलोमीटर लंबी बिना बाड़ वाली सीमा है।मणिपुर की जनता के हित में जद (यू) ने सरकार के गठन के लिये भाजपा को समर्थन देने का फैसला किया है।छह नवनिर्वाचित विधायकों ने के. जयकिशन सिंह को अपना नेता चुना है।

Manipur Election Results 2022: मणिपुर में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में छह सीटें जीतने वाले जनता दल (यूनाइटेड) ने शनिवार को सरकार गठन के लिये भाजपा को अपना समर्थन दिया। हालांकि चुनाव में भाजपा ने बहुमत के लिए जरूरी सीट हासिल की हैं और वह सरकार गठन की तैयारी में जुटी है।

जदयू ने एक बयान में कहा, ''मणिपुर की जनता के हित में जद (यू) ने सरकार के गठन के लिये भाजपा को समर्थन देने का फैसला किया है।'' बयान में कहा गया है, ''जद (यू) भाजपा से पार्टी को मिले जनादेश का सम्मान करने और लोगों की आशाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने की अपील करती है।''

पार्टी ने कहा कि छह नवनिर्वाचित विधायकों ने के. जयकिशन सिंह को अपना नेता चुना है। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी है। मणिपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत के बाद चुनाव जीतने वाले निर्दलीय प्रत्याशी निशिकांत सिंह सपाम ने भगवा पार्टी को अपना समर्थन ने दिया।

कीशमथोंग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने वाले निर्दलीय उम्मीदवार सपाम के समर्थन से भाजपा की ताकत और बढ़ गई है। मणिपुर भाजपा के उपाध्यक्ष चिदानंद ने कहा कि सपाम ने भाजपा को समर्थन देने से संबंधित अपना आधिकारिक पत्र पार्टी के मणिपुर प्रमुख ए शारदा देवी को सौंपा।

मणिपुर में 19 मार्च से पहले नई सरकार बनेगी: बीरेन सिंह

मणिपुर के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि राज्य में नई सरकार 19 मार्च से पहले बनेगी, जब राज्य विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में फैसला लिया जाएगा कि कौन नेतृत्व करेगा। सिंह ने कहा कि नेशनल पीपुल्स पार्टी, मौजूदा सरकार में एक साझेदार, जिसने हाल में राज्य में संपन्न चुनाव में सात सीटें जीती हैं, नई सरकार का हिस्सा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नई सरकार और समग्र गठबंधन पर निर्णय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय पर्यवेक्षकों द्वारा लिया जाएगा जो मणिपुर आएंगे।

उन्होंने कहा कि गठबंधन पर निर्णय राज्य इकाई के पदाधिकारियों के परामर्श से पर्यवेक्षकों द्वारा लिया जाएगा। संभावित गठबंधन के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदन में बहुमत हासिल किया है और उसे अन्य दलों के समर्थन की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमारा गठबंधन धर्म है और जो लोग हमें बाहर से समर्थन देना चाहते हैं, उन्हें मना नहीं करेंगे।’’ इससे पूर्व सिंह ने शुक्रवार को राज्यपाल ला गणेशन को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे संवैधानिक प्रावधानों को पूरा करना है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह अगली सरकार का नेतृत्व करेंगे, सिंह ने कहा, ‘‘भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और कुछ प्रक्रियाएं हैं। (केंद्रीय) पर्यवेक्षक होंगे और नेतृत्व पर निर्णय पार्टी संसदीय बोर्ड द्वारा लिया जाएगा।’’ यह पूछे जाने पर कि केंद्रीय पर्यवेक्षक कब मणिपुर आएंगे, उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनसे एक-दो दिनों के भीतर उम्मीद कर रहा हूं’’ लेकिन उन्होंने उनके नाम साझा करने से इनकार कर दिया।

नई सरकार में एनपीपी के गठबंधन सहयोगी के रूप में बने रहने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हम एनपीपी के साथ कोई गठबंधन साझेदारी नहीं करने जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि हालांकि, नगा पीपुल्स फ्रंट के साथ गठबंधन हो सकता है और कुछ निर्दलीय पहले ही भाजपा को अपना समर्थन दे चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘केन्द्रीय नेतृत्व से परामर्श के बाद सभी निर्णय किये जायेंगे।’’

राज्य से विवादास्पद सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (अफस्पा) को निरस्त करने के बारे में, सिंह ने कहा कि नई सरकार म्यांमा की सीमा से लगे क्षेत्रों को छोड़कर इसे राज्य से हटाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से संपर्क करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते।’’

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022BJPजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतजदयू के वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव 18वीं बिहार विधानसभा के लिए चुने गए निर्विरोध उपाध्यक्ष

भारतबिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में किसी तरह का तनाव या विभाजन का माहौल नहीं

भारतबिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण से बनाई दूरी, जदयू ने कसा तंज, कहा- भाई तेजस्वी दिखे तो बताइए, वो कहां गायब हो गए?

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारत अधिक खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें