लाइव न्यूज़ :

Breaking: मणिपुर में सेना पर उग्रवादियों ने किया बड़ा हमला, 3 जवान शहीद, 4 की हालत गंभीर

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 30, 2020 12:08 IST

सूत्रों ने दावा किया है कि मणिपुर के चंदेल में 4 असम राइफल्स के जवानों पर हमला वहां के स्थानीय उग्रवादी समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों की मानें तो हमला बुधवार (29 जुलाई) की देर रात चंदेल में किया गया, जो कि इंफाल से 100 किलोमीटर की दूरी पर है।सूत्रों के मुताबिक 4 असम राइफल्स के जवानों की एक टीम पर भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादियों ने हमला किया।

नई दिल्ली: मणिपुर में सेना के जवानों पर उग्रवादियों ने हमला किया है। इस हमले में 3 जवान शहीद हो गए हैं और 4 की हालत गंभीर है। शहीद हुए जवान  4 असम राइफल्स के थे। घटना बुधवार रात राजधानी इंफाल से करीब 95 किलोमीटर की दूरी पर चंदेल जिले में हुई है। चंदेल जिला एक पहाड़ी इलाका है। घायल जवानों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंदेल इंफाल से 100 किलोमीटर की दूरी पर है।

सूत्रों के मुताबिक 4 असम राइफल्स के जवानों की एक टीम पर भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादियों ने हमला किया। 4 असम राइफल्स के जवान भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी समूहों के खिलाफ ऑपरेशन कर रहे थे। तही घात लगाकर उग्रवादियों ने IED ब्लास्ट किया। जिसमें  तीन जवान शहीद हो गए और 6 जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को इंफाल के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सूत्रों की मानें तो  मणिपुर के स्थानीय उग्रवादी समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी सेना के जवानों पर हमला किया है। उग्रवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में  सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना ने  भारत-म्यांमार सीमा पर चौकसी भी बढ़ा दी है। 

टॅग्स :मणिपुरभारतीय सेनाआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

भारतभारतीय सेना के पराक्रम की गाथा है ऑपरेशन सिंदूर

विश्वभारतीय सेना के अधिकारी क्यों करते हैं अंग्रेज़ी का इस्तेमाल?: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने पूछा और हो गए ट्रेल

भारतकश्मीर आने वाले पर्यटकों को ‘आपरेशन सिंदूर’ की सालगिरह पर गर्व और आत्मविश्वास की भावना

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार