लाइव न्यूज़ :

Manipur Assembly Elections 2022: मणिपुर विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव, 28 फरवरी और 5 मार्च को वोटिंग

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 10, 2022 19:05 IST

Manipur Assembly Elections 2022: आशा कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों की सेवाएं ली जाएंगी। मतदान से एक दिन पहले मतदान केंद्रों को सैनिटाइज किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे चरण का मतदान 3 मार्च के बजाय 5 मार्च को होगा।पहले चरण में 28 फरवरी को 38 सीटों वोट पड़ेंगे।आदर्श आचार संहिता का पालन करने का अनुरोध किया।

Manipur Assembly Elections 2022: निर्वाचन आयोग ने मणिपुर विधानसभा चुनाव की तारीखों में संशोधन किया है। पहले चरण के लिए मतदान 27 फरवरी के बजाय 28 फरवरी को होगा और दूसरे चरण का मतदान 3 मार्च के बजाय 5 मार्च को होगा।

मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य के विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 28 फरवरी को 38 सीटों पर जबकि 5 मार्च को दूसरे चरण में 22 सीटों पर मतदान होगा। उन्होंने हितधारकों से चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक आदर्श आचार संहिता का पालन करने का अनुरोध किया।

अंतिम फोटो मतदाता सूची के अनुसार राज्य में 9,85,119 पुरुष, 10,49,639 महिला मतदाता और 208 ट्रांसजेंडर मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं। अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 14,565 है, जिनके लिए निर्वाचन आयोग ने मतपत्रों का प्रावधान किया है, जबकि 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 41,867 हैं। 

निर्वाचन आयोग चुनाव तारीखों की घोषणा किये जाने के तत्काल बाद मणिपुर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। अग्रवाल ने कहा कि 60 सदस्यीय विधानसभा के लिये होने जा रहे चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी और 12 मार्च से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि कोविड हालात के मद्देनजर मान्यता प्राप्त दलों के स्टार प्रचारकों की संख्या को 40 के बजाय 30 तक सीमित कर दिया गया है जबकि गैर-मान्यता प्राप्त दलों के लिये इस संख्या को 20 से घटाकर 15 किया गया है। अग्रवाल ने कहा कि मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए फेस मास्क और दस्ताने प्रदान किए जाएंगे।

सीईओ ने कहा कि चुनाव पूर्व हिंसा को रोकने के लिए, कुल 25,299 लाइसेंसी हथियारों में से 11,767 को पुलिस थानों में जमा करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों चरणों में चुनाव प्रचार मतदान शुरू होने के 48 घंटे के पहले के बजाय 72 घंटे पहले समाप्त कर दिया जाएगा।

 

टॅग्स :मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022विधानसभा चुनाव 2022चुनाव आयोगकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर