लाइव न्यूज़ :

Manipur Assembly Elections 2022: नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, उपमुख्यमंत्री वाई जॉयकुमार सिंह सहित तीन विधायकों की टिकट

By भाषा | Updated: January 24, 2022 22:27 IST

Manipur Assembly Elections 2022: भाजपा ने सरकार बनाने के लिए एनपीपी और एनपीएफ का सहयोग लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में 27 फरवरी और तीन मार्च को चुनाव होंगे।मतदान 10 मार्च को होगा। एन कायीसी अपनी टाडुबी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Manipur Assembly Elections 2022: मणिपुर विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। इस सूची में तीन मौजूदा विधायकों के भी नाम हैं।

टिकट पाने वालों में उपमुख्यमंत्री वाई जॉयकुमार सिंह का भी नाम है, जो अपनी पुरानी सीट उरिपोक से चुनाव लड़ेंगे। एनपीपी का फिलहाल भाजपा के साथ गठबंधन है, लेकिन यह आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 60 सीट पर अकेले चुनाव लड़ रही है। एनपीपी के मणिपुर इकाई के अध्यक्ष एल जयंतकुमार सिंह केशमथोंग सीट से और एन कायीसी अपनी टाडुबी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

राज्य के खेल मंत्री लेटपाओ हाओकिप वर्ष 2001 में भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन पांच साल पहले उन्होंने एनपीपी के टिकट पर चंदेल सीट से जीत दर्ज की थी। एनपीपी के एक नेता ने बताया कि 20 उम्मीदवारों की सूची को अंतिम मंजूरी मेघालय के मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख कोनराड के संगमा ने दी। इसके पहले वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने केवल 21 सीट जीतकर सरकार बनाई थी, जबकि कांग्रेस के पास 28 सीट थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए