लाइव न्यूज़ :

मणिपुर चुनाव: हिंसा की घटनाओं के बाद चुनाव आयोग ने नौ सीटों पर पुर्नमतदान के आदेश दिए, 88.63 हुआ मतदान

By विशाल कुमार | Updated: March 2, 2022 10:04 IST

मणिपुर में विधानसभा की 38 सीटों के लिए हुए पहले चरण के चुनाव में कुल 12.09 लाख मतदाताओं में से 88.63 प्रतिशत ने मताधिकार का उपयोग किया। चुनाव आयोग ने मणिपुर के जिन नौ मतदान केंद्रों पर नए सिरे से मतदान कराने का फैसला किया है, वे चूड़ाचंदपुर जिले में स्थित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने मणिपुर के चूड़ाचंदपुर जिले के नौ मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान का आदेश दिया है।38 सीटों के लिए हुए पहले चरण के चुनाव में 88.63 प्रतिशत ने मतदान हुआ।डाक मतपत्र के जरिए कुल 253 पूर्व उग्रवादियों में से 247 ने मतदान किया। 

इम्फाल: बीते सोमवार को पहले चरण के मतदान के दौरान हिंसा के मामले सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने मणिपुर विधानसभा की नौ सीटों पर दोबारा मतदान का आदेश दिया है। चुनाव आयोग ने मणिपुर के जिन नौ मतदान केंद्रों पर नए सिरे से मतदान कराने का फैसला किया है, वे चूड़ाचंदपुर जिले में स्थित हैं।

इनमें थानलॉन (एसटी) विधानसभा क्षेत्र में सोंगसांग मिशन स्कूल, माइटे एमई स्कूल और तिनसुओंग एमई स्कूल; हेंगलेप (एसटी) विधानसभा क्षेत्र में माजुरोन कुकी, खोइरेंटक, मोलसांग, लेइनोम; और सिंघाट (एसटी) विधानसभा क्षेत्र में टीकोट और मौकोट शामिल हैं।

मणिपुर में विधानसभा की 38 सीटों के लिए हुए पहले चरण के चुनाव में कुल 12.09 लाख मतदाताओं में से 88.63 प्रतिशत ने मताधिकार का उपयोग किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 87.29 प्रतिशत पुरुषों के मतदान के मुकाबले महिलाओं ने अधिक मतदान किया और उनका मत प्रतिशत 89.96 रहा। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने ‘‘अधिक उत्साह दिखाया।’’ 

चूड़ाचंदपुर, फेरजॉल, बिश्नुपुर और कांगपोक्पी में 13 चिह्नित शिवरों में डाक मतपत्र के जरिए कुल 253 पूर्व उग्रवादियों में से 247 ने मतदान किया। 

सीईओ ने माना कि कुछ मतदान केंद्रों से हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आयीं लेकिन जांच में पाया गया कि ‘‘उनमें से किसी का भी चुनाव प्रक्रिया पर हानिकारक असर नहीं पड़ा और मत पेटियां सुरक्षित हैं।’’

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022चुनाव आयोगBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो