लाइव न्यूज़ :

दूसरी बार आज त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बनेंगे माणिक साहा, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी होंगे शामिल

By भाषा | Updated: March 8, 2023 12:25 IST

त्रिपुरा में फिर से भाजपा की सरकार बनने पर बोलते हुए भाजपा की त्रिपुरा इकाई के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा है कि ‘‘बीते तीन दशकों में यह पहली बार है कि त्रिपुरा में किसी गैर वाम सरकार ने सत्ता में वापसी की है। हमें उम्मीद है कि दूसरी बार सत्ता में आई भाजपा सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता माणिक साहा आज फिर से त्रिपुरा के सीएम पद के लिए शपथ लेंगे।इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत अमित शाह और जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। ऐसे में इस समारोह में शामिल होने के लिए अमित शाह और जेपी नड्डा पहले ही त्रिपुरा पहुंच चुके है।

अगरतला: त्रिपुरा में माणिक साहा की अगुवाई वाली मंत्रिपरिषद यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेगी। आपको बता दें कि त्रिपुरा में चुनाव बाद हुई हिंसा के विरोध में विपक्षी वामदल और कांग्रेस शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि साहा के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद दिन में पद और गोपनीयता की शपथ लेगी। 

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत अमित शाह और जेपी नड्डा भी होंगे शामिल 

गौरतलब है कि साहा राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ लेंगे। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहले ही त्रिपुरा पहुंच चुके हैं। भाजपा की त्रिपुरा इकाई के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘माणिक साहा विवेकानंद मैदान में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।’’ 

बीते तीन दशकों में पहली बार त्रिपुरा में किसी गैर वाम सरकार की सत्ता में हुई है वापसी- चक्रवर्ती

ऐसे में पीएम मोदी के गुवाहाटी से यहां बुधवार को पूर्वाह्न 10 बजकर 35 मिनट पर पहुंचने का कार्यक्रम है। चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘बीते तीन दशकों में यह पहली बार है कि त्रिपुरा में किसी गैर वाम सरकार ने सत्ता में वापसी की है। हमें उम्मीद है कि दूसरी बार सत्ता में आई भाजपा सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।’’ 

आपको बता दें कि वर्ष 1988 में कांग्रेस-टीयूजेएस ने वाम दल को परास्त करके त्रिपुरा में सरकार बनाई थी, लेकिन यह गठबंधन वर्ष 1993 में वाम दल से हार गया। साठ सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा ने 32 सीट पर जीत दर्ज की है, जबकि इसकी सहयोगी इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) को एक सीट मिली है। 

 

टॅग्स :त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023माणिक साहाBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप