लाइव न्यूज़ :

सदन में धक्का-मुक्कीः कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा अध्यक्ष से कहा- CCTV फुटेज करवाएं चेक, दोषियों पर करें कार्रवाई 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 7, 2020 17:02 IST

लोकसभा में शुक्रवार को उस समय हंगामेदार स्थिति बन गई जब हर्षवर्धन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक विवादास्पद बयान की आलोचना करते हुए उसे 'अजीबोगरीब' करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक टिप्पणी पर शुक्रवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के बयान के बाद हंगामा खड़ा हो गया। दोनों ओर से एक-दूसरे ने धक्का-मुक्की के आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक टिप्पणी पर शुक्रवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के बयान के बाद हंगामा खड़ा हो गया। दोनों ओर से एक-दूसरे ने धक्का-मुक्की के आरोप लगाए हैं। इस बीच राहुल गांधी का कहना है कि उनके किसी सांसद ने हमला नहीं किया है बल्कि उनके सांसद पर हमला किया गया है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बीरला से शिकायत की है। 

समाचार एजेंसी के अनुसार, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने संसद में शुक्रवार (07 फरवरी) की घटना पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच करने की जाए। साथ ही साथ उन्होंने मांग की है कि मेरे साथ गलत व्यवहार  करने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

दरअसल, लोकसभा में शुक्रवार को उस समय हंगामेदार स्थिति बन गई जब हर्षवर्धन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक विवादास्पद बयान की आलोचना करते हुए उसे 'अजीबोगरीब' करार दिया। इस बीच कांग्रेस के सदस्य जोरदार तरीके से विरोध दर्ज कराने लगे और पार्टी सदस्य मणिकम टैगोर सत्ता पक्ष की अग्रिम पंक्ति के पास पहुंच गए और दूसरी पंक्ति में जवाब दे रहे हर्षवर्धन के ठीक सामने पहुंचकर हाथ दिखाकर विरोध जताने लगे। 

तमिलनाडु से कांग्रेस सदस्य टैगोर, हर्षवर्धन के बिल्कुल सामने पहुंच गये थे जिन्हें रोकने के लिए कई मंत्री और बीजेपी सांसद आगे आ गए। टैगोर के पीछे-पीछे केरल से कांग्रेस सदस्य हिबी इडेन भी सत्तापक्ष की ओर पहुंच गए। इस दौरान संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई मंत्री और बीजेपी सदस्य उन्हें रोकने के लिए पहुंच गए। 

बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने सबसे पहले पहुंचकर टैगोर को रोकने का प्रयास किया और वह उनसे नाराजगी में कुछ कहते भी दिखे। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर के मंत्री के पास आकर विरोध दर्ज कराने के तरीके को सरकार ने अत्यंत निंदनीय करार दिया। इस मुद्दे पर हंगामे के कारण सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

गौरतलब है कि दिल्ली की एक चुनावी सभा में बुधवार को गांधी ने कहा था कि मौजूदा समय में जो हालात हैं उसे देखकर कहा जा सकता है कि छह महीने में प्रधानमंत्री को युवा डंडे मारेंगे। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील