लाइव न्यूज़ :

Mandsaur Accident: मारुति वैन कुएं में गिरी, 12 की मौत, माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्री

By मुकेश मिश्रा | Updated: April 27, 2025 22:27 IST

Mandsaur Accident: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में वैन के कुएं में गिरने के कारण 12 लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के काचरिया गांव के पास दोपहर लगभग 1:15 बजे हुई।नीमच जिले के आतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्री शामिल थे।मनोहर सिंह (40) की भी  गैस रिसाव के कारण दम घुटने से मौत हो गई। 

Mandsaur Accident: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा में 12 लोगों की मौत हो गई। तीर्थयात्रियों से भरी एक मारुति ईको वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक गहरे कुएं में जा गिरी।  जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।जिनका इलाज चल रहा है। घटना नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के काचरिया गांव के पास दोपहर लगभग 1:15 बजे हुई।

इस दुर्घटना में उज्जैन जिले के उन्हेल से नीमच जिले के आतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्री शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन तेज गति में थी और सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में चालक ने स्टीयरिंग पर से नियंत्रण खो दिया। जिससे वाहन सड़क से फिसलकर लगभग 40 फीट गहरे कुएं में जा गिरा।

वैन के कुएं में गिरने के बाद उससे एलपीजी गैस का रिसाव होने लगा, जिससे अंदर फंसे लोगों की स्थिति और भी गंभीर हो गई। हादसे में बाइक सवार गोबर सिंह (62) की मौके पर ही मौत हो गई। वही इस हादसे के बाद लोगो को बचाने कुएं में कूदे स्थानीय निवासी मनोहर सिंह (40) की भी  गैस रिसाव के कारण दम घुटने से मौत हो गई। 

इस हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। कलेक्टर अदिति गर्ग और एसपी अभिषेक आनंद के निर्देशन में बचाव अभियान चलाया गया। क्रेन और जेसीबी की मदद से वैन को कुएं से बाहर निकाला गया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया।

इस हादसे में जान गवांने वालो की  पहचान गोबर सिंह (बाइक सवार), मनोहर सिंह (बचावकर्मी), कन्हैया लाल कीर, नागू सिंह, पवन कीर, धर्मेंद्र सिंह, आशा बाई, मधु बाई, मांगू बाई और राम कुंवर के रूप में हुई है। इनमें से अधिकांश रतलाम जिले के खोजनखेड़ा और जोगिपिपलिया गांव के निवासी थे।

बचाव दल ने कुएं से चार लोगों को जीवित निकाला, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान माया कीर (26), प्रियांशी (3), देवेंद्र (12) और मुकेश (27) के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा, "यह अत्यंत दुखद घटना है।

मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही, इस क्षेत्र में खुले कुओं की सुरक्षा बाड़ लगाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा।" पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वैन में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे और वाहन तेज गति में था।

उन्होंने कहा, "मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।" स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

टॅग्स :मध्य प्रदेशPoliceभोपालमोहन यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया