लाइव न्यूज़ :

मांडविया ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान पर बैठक की अध्यक्षता की

By भाषा | Updated: November 16, 2021 14:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने देश के कोने-कोने तक कोविड टीकाकरण अभियान को ले जाने के तरीकों पर चर्चा के लिए मंगलवार को गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), नागरिक समाज समूहों (सीएसओ) और विकास साझेदारों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की।

सरकार ने हाल में महीनेभर चलने वाले ‘‘हर घर दस्तक’’ अभियान की शुरुआत की थी जिसमें घर-घर जाकर उन लोगों को टीका लगाया जा रहा है जिन्होंने अभी तक टीके की एक भी खुराक नहीं लगवाई है या जिनकी दूसरी खुराक लगनी शेष है।

मांडविया ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘देश के एनजीओ, सीएसओ के साथ विचार-विमर्श किया। इस बारे में चर्चा की कि सरकार और इन संगठनों के बीच साझेदारी बढ़ने से हमारा ‘हर घर दस्तक’ टीकाकरण अभियान किस तरह मजबूत होगा। हमारी सरकार हमारे इस अभियान को देश के कोने-कोने तक ले जाने के लिए संगठनों का सहयोग चाहती है।’’

उन्होंने हाल में कहा था कि देश में 12 करोड़ से अधिक लाभार्थियों ने कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक अभी नहीं लगवाई है। उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया था कि उक्त अभियान में पूरी वयस्क आबादी को पहली खुराक लगाई जाये, वहीं जिनकी दूसरी खुराक लगनी बाकी है, उन्हें भी इसके लिए प्रोत्साहित किया जाए।

देश में करीब 80 प्रतिशत पात्र आबादी ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लगवा ली है, वहीं लगभग 39 प्रतिशत लोग अब तक दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए