लाइव न्यूज़ :

शख्स ने बताया आखिर क्यों मारा हार्दिक पटेल को थप्पड़, पत्नी की प्रेग्नेंसी से जुड़ा है मामला

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 19, 2019 15:27 IST

हार्दिक पटेल ने मंच पर जैसे ही अपना भाषण देना शुरू किया, एक व्यक्ति अचानक मंच पर आया और उसने उन्हें थप्पड़ मार दिया। अज्ञात व्यक्ति गुस्से में दिख रहा था और वह थप्पड़ मारने के बाद पटेल से कुछ कहते हुए दिख रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देसुरेंद्रनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सोमा पटेल भी इस दौरान मंच पर मौजूद थे। हार्दिक पटेल को थप्पड़ मारने वाले शख्स का नाम तरुण गज्जर है। 

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के एक गांव में शुक्रवार (19 अप्रैल) को एक चुनावी रैली में संबोधन के दौरान कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को एक अज्ञात व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद रैली के लोगों ने उक्त आरोपी के साथ भी मार-पीट की। उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हार्दिक पटेल को थप्पड़ मारने वाले शख्स का नाम तरुण गज्जर है। 

तरुण गज्जर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, "जब पाटीदार आंदोलन हुआ, मेरी पत्नी गर्भवती थी, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था और मुझे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उसी वक्त मैंने ये सोच लिया था कि मैं इस आदमी को जरूर मारूंगा...मुझे इस शख्स को बस सबक सिखाना था।''  

तरुण गज्जर ने यह भी कहा, "उसके बाद फिर जब अहमदाबाद में रैली हुई, मैं अपने बच्चे के लिए दवा लेने गया था, सब कुछ बंद कर दिया गया था। वह जब भी चाहता है, सड़कें बंद कर देता है, वह गुजरात को बंद कर देता है। वह है ही क्या...? गुजरात का हिटलर...?"

सुरेंद्रनगर जिले के एसपी के मुताबिक, तरुण गज्जर का किसी भी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। ये एक आम आदमी है। कानूनों के तहत इसपर कार्रवाई की जा रही है। 

क्या है पूरा मामला? 

हार्दिक पटेल ने मंच पर जैसे ही अपना भाषण देना शुरू किया, एक व्यक्ति अचानक मंच पर आया और उसने उन्हें थप्पड़ मार दिया। अज्ञात व्यक्ति गुस्से में दिख रहा था और वह थप्पड़ मारने के बाद पटेल से कुछ कहते हुए दिख रहा था। यहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और पीटा। इसके बाद वह संबंधित व्यक्ति को रैली स्थल से बाहर लेकर चले गए। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सुरेंद्रनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सोमा पटेल भी इस दौरान मंच पर मौजूद थे। 

टॅग्स :हार्दिक पटेलगुजरात लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप