लाइव न्यूज़ :

जूही की याचिका पर सुनवाई के दौरान गाने लगा ‘घूंघट की आड़...‘ गाना, तीन बार रोकनी पड़ी वर्चुअल हियरिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2021 19:37 IST

5जी वायरलेस नेटवर्क को लागू करने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। वर्चुअल मोड पर हुई सुनवाई के दौरान अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक शख्स सुनवाई के दौरान गाना गाने लगा। 

Open in App
ठळक मुद्देजूही चावला की याचिका के दौरान गाया गाना कोर्ट को तीन बार रोकनी पड़ी सुनवाई पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश

अभिनेत्री जूही चावला की याचिका पर 5जी वायरलेस नेटवर्क को लागू करने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। वर्चुअल मोड पर हुई सुनवाई के दौरान उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक शख्स सुनवाई के दौरान गाना गाने लगा। 

दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई को एक शख्स के चलते एक बार नहीं बल्कि तीन बार रोकना पड़ा। सुनवाई के शुरू होते ही आवाज आने लगी, कहां है जूही मैडम कहां हैं? दिखाई नहीं दे रही है।

इसके बाद 1993 में आई फिल्म हम हैं राही प्यार के फिल्म का गीत 'घूंघट की आड़ से दिलबर का'  गुनगुनाने लगा। इस गायक के बारे में पता नहीं चल सका। जिसके बाद जज ने इसे वर्चुअल हियरिंग से हटाने के लिए कहा। 

तीन बार रोकनी पड़ी सुनवाई

कुछ मिनट बाद वह शख्स एक बार फिर गाना गाने लगा। इस बार उसने, ‘लाल लाल होठों पर गोरी किसका नाम है‘ गाना गया। जिसके बाद कोर्ट को फिर से वर्चुअल हियरिंग में से उसे हटाना पड़ा। हालांकि यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। तीसरी बार उस शख्स ने मेरी बन्नो की आएगी बारात गाना गया। 

कोर्ट ने कार्रवाई का दिया आदेश

इसके बाद कोर्ट का सब्र टूट गया और जज ने नोटिस जारी कर पुलिस को आरोपी की पहचान करने और कार्रवाई करने का आदेश दिया।

5जी नेटवर्क पर रोक लगाने की मांग की

हम आपको बता दें कि जूही चावला ने 5जी नेटवर्क को लागू पर रोक लगाने की मांग की है। इसके पीछे जूही ने नागरिकों, जानवरों और वनस्पतियों पर विकिरण के बुरे प्रभाव की बात कही है। 

टॅग्स :5जी नेटवर्कजूही चावलाबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो