लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के आवास के नजदीक व्यक्ति ने खुद को आग लगाई

By भाषा | Updated: September 27, 2021 18:16 IST

Open in App

चेन्नई, 27 सितंबर तूतीकोरिन जिले में ग्रामीण निकाय चुनाव लड़ने के लिए एक व्यक्ति का नामांकन पत्र खारिज किए जाने के बाद उसने सोमवार को यहां मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के आवास के नजदीक खुद को आग लगा ली।

एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि व्यक्ति की पहचान ए. वेटरीमारन के रूप में हुई है जो चित्तरंजन सलाई में स्टालिन के घर के नजदीक पहुंचा और ग्रामीण पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन स्वीकार करने का दबाव बनाने की खातिर यह कदम उठाया।

आसपास तैनात पुलिस कर्मियों ने आग बुझाई और उसे सरकारी किलपॉक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमिणयन ने उसकी हालत का जायजा लिया।

तमिलनाडु में ग्रामीण निकाय चुनाव छह और नौ अक्टूबर को होने वाले हैं। नौ पुनर्गठित जिलों के अलावा 28 अन्य जिलों में खाली पदों को भरने के लिए चुनाव हो रहे हैं।

तूतीकोरिन जिले के कोविलपट्टी तालुक के जमीन थेवर कुलाम गांव के रहने वाले वेटरीमारन ने आरोप लगाया कि उसके एवं उसकी पत्नी के नामांकन पत्र को एक अधिकारी ने खारिज कर दिया और उसने नामांकन पत्र तुरंत स्वीकार करने की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए