लाइव न्यूज़ :

वीडियो: बेरहमी से गर्लफ्रैंड को पीटने वाले युवक के घर चला 'मामा का बुलडोजर', ड्राइविंग लाइसेंस भी हुआ रद्द

By रुस्तम राणा | Updated: December 25, 2022 20:59 IST

जिला प्रशासन ने रविवार को पंकज त्रिपाठी के घर को गिराने के लिए बुलडोजर भेजा। मशीन तब तक काम करती रही, जब तक कि घर पूरी तरह से समतल नहीं हो गया। त्रिपाठी गाड़ी चलाकर अपना गुजारा करता था। उनका लाइसेंस अब रद्द कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से शनिवार रात को गिरफ्तार किया गयामुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर त्रिपाठी के घर पर चल रहे बुलडोजर का वीडियो शेयर कियालिखा- मध्यप्रदेश की धरती पर महिलाओं पर अत्याचार करने वाला कोई बख्शा नहीं जायेगा

भोपाल: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र में अपनी गर्लफ्रैंड के साथ हुई बर्बरता की घटना में आरोपी पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर उसके घर पर राज्य सरकार ने बुलडोजर चलवाकर उसके घर को ढहा दिया है। साथ ही उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द कर दिया है। वायरल वीडियो में 24 वर्षीय पंकज त्रिपाठी ने अपनी प्रेमिका को थप्पड़ मारते, उसके बाल पकड़कर पहले जमीन पर पटकते और उसके मुंह पर लात मारते हुए देखा गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कहा कि त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया।

वहीं बुलडोजर कार्रवाई पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर त्रिपाठी के घर पर चल रहे बुलडोजर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र में युवती के साथ हुई बर्बरता की घटना में अपराधी पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया। ड्राइवर पंकज का लाइसेंस भी कैंसल कर दिया गया है। मध्यप्रदेश की धरती पर महिलाओं पर अत्याचार करने वाला कोई बख्शा नहीं जायेगा।   

जिला प्रशासन ने रविवार को उसके घर को गिराने के लिए बुलडोजर भेजा। मशीन तब तक काम करती रही, जब तक कि घर पूरी तरह से समतल नहीं हो गया। त्रिपाठी गाड़ी चलाकर अपना गुजारा करता था। उनका लाइसेंस अब रद्द कर दिया गया है। त्रिपाठी के खिलाफ समय पर कार्रवाई नहीं करने पर एक स्थानीय पुलिसकर्मी को निलंबित भी किया गया है। 

मारपीट के वीडियो में महिला हमले से बेहोश नजर आ रही है। फिर त्रिपाठी ने वीडियो रिकॉर्ड कर रहे अपने दोस्त को फुटेज डिलीट करने का निर्देश देते हुए उसे अपने पैरों पर खड़ा करने की कोशिश की। महिला घंटों बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ी रही। बाद में स्थानीय लोगों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि जब त्रिपाठी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया तो वह कथित तौर पर आगबबूला हो गया और महिला को बेहरमी से पीटने लगा।

टॅग्स :Madhya Pradeshशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप