लाइव न्यूज़ :

नल से जल कनेक्शन पाने वाला लद्दाख का पहला गांव बना मान-मेराग

By भाषा | Updated: October 28, 2021 14:16 IST

Open in App

लेह, 28 अक्टूबर देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट स्थित मान-मेराग गांव को जल जीवन मिशन के तहत नल से जल की आपूर्ति का पहला कनेक्शन मिला। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत लद्दाख में सितंबर 2020 में काम शुरू किया था।

इस परियोजना के तहत, लगभग 362 करोड़ रुपये की लागत से दिसंबर 2022 तक केंद्र शासित प्रदेश के 125 गांवों में प्रत्येक घर में कार्यशील घरेलू नल कनेक्‍शन (एफएचटीसी) के जरिए सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति करने का लक्ष्य है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जल जीवन मिशन के तहत मंगलवार को मान मेराग गांव को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का पहला कनेक्शन मिला।’’ उन्होंने कहा कि मौसम संबंधी विषम परिस्थितियों और दुर्गम भूभाग के कारण जलापूर्ति एक बड़ी चुनौती थी।

उन्होंने बताया, ‘‘सर्दियों में पानी पाइपलाइन में जम जाता है जिससे घरों तक आपूर्ति प्रभावित होती है। जल जीवन मिशन के अधिकारियों ने नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इन हालात को, भूजल की उपलब्धता और नदियों के जरिए जलापूर्ति को ध्यान में रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए