लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में व्यक्ति ने पत्नी व बेटे की हत्या की, शवों को कुएं में फेंका

By भाषा | Updated: June 17, 2021 16:07 IST

Open in App

कोटा, (राजस्थान), 17 जून राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और छह साल के बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी तथा इसके बाद उनके शवों को खेत में स्थित कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

माना जाता है कि आरोपी को शराब की लत है।

पुलिस उपाधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी ब्रृजमोहन मीणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) का मामला दर्ज किया गया है और बृहस्पतिवार को उसे हिरासत में ले लिया गया।

मां-बेटा बुधवार सुबह आरोपी गोकुल सिंह सोंध्या राजपूत (28) के साथ छान गांव में अपने खेत में दिखे थे। मीणा ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गोकुल ने अपनी पत्नी रामकुंवर (25) और बेटे ईश्वर सिंह की बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे धारदार हथियार से हत्या कर दी और मौके से भाग गया।

बुधवार शाम ग्रामीणों ने कुएं में शवों को देखा और इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

मीणा ने बताया कि दंपति की करीब सात-आठ साल पहले शादी हुई थी और पता चला है कि गोकुल शराब पी कर अपनी पत्नी को पीटा करता था, जिस वजह से वह अपने मायके में ही रहा करती थी लेकिन कुछ हफ्ते पहले वह ससुराल वापस आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए