लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में मूलचंद स्टेशन पर मेट्रो के आगे कूदा शख्स, एम्स ले जाया गया

By भाषा | Updated: July 1, 2022 10:47 IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजकर चार मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि मूलचंद मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति घायल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजैसी ही ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंची, व्यक्ति उसके आगे कूद गयाव्यक्ति की पहचान महेंद्र के रूप में की गई हैव्यक्ति को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है

नयी दिल्लीःदिल्लीमेट्रो की वायलेट लाइन के मूलचंद स्टेशन पर 50 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना गुरुवार को हुई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजकर चार मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि मूलचंद मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति घायल हो गया है।

उन्होंने बताया कि जैसी ही ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंची, व्यक्ति उसके आगे कूद गया। व्यक्ति की पहचान महेंद्र के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कहा कि वह अभी अपना बयान देने की हालत में नहीं है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने गुरुवार शाम को यात्रियों को सतर्क करते हुए ट्वीट किया था, ‘‘एक यात्री के मूलचंद स्टेशन की पटरियों पर पाए जाने के कारण कश्मीरी गेट से बदरपुर बॉर्डर तक की सेवाओं में विलंब। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य।'' दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन दिल्ली में कश्मीरी गेट और हरियाणा में राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) को जोड़ती है। 

टॅग्स :दिल्लीमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप