लाइव न्यूज़ :

नाबालिग भांजी का यौन शोषण करने के जुर्म में एक शख्स को पांच साल की जेल

By भाषा | Updated: December 13, 2021 12:04 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 13 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे में विशेष पोक्सो अदालत ने 25 वर्षीय शख्स को 2018 में अपनी नाबालिग भांजी का यौन शोषण करने के जुर्म में पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। मामले की सुनवाई के दौरान पीड़िता अपने बयान से मुकर गयी थी लेकिन इसके बावजूद सजा सुनाई गयी।

विशेष न्यायाधीश (बाल यौन अपराध संरक्षण) वी वी वीरकर ने 10 दिसंबर को यह आदेश दिया था और आदेश की प्रति सोमवार को उपलब्ध हुई। उन्होंने आरोपी को पोक्सो कानून की धाराओं और भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत दोषी ठहराया तथा उस पर 6,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अतिरिक्त लोक अभियोजक रेखा हिवराले ने अदालत को बताया कि अपराध के वक्त पीड़िता की उम्र 11 वर्ष थी और आरोपी उसका मामा है जो नवी मुंबई में रबाले में उसी इलाके में रहता था।

उन्होंने बताया कि 30 जनवरी 2018 तथा उससे पहले कई बार आरोपी ने पीड़िता का यौन शोषण किया। उसने नाबालिग को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वह उसकी मां को मार डालेगा।

मामले में शिकायतकर्ता एवं आरोपी की बहन और पीड़िता सुनवाई के दौरान मुकर गई। बहरहाल, न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि अभियोजन ने आरोपी के खिलाफ सफलतापूर्वक आरोपों को साबित किया और उसे सजा दिए जाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?