लाइव न्यूज़ :

नागर विमानन मंत्रालय, एएआई के फर्जी पहचान पत्रों के साथ दिल्ली हवाईअड्डे पर व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 1, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने नागर विमानन मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के फर्जी पहचान पत्रों के साथ दिल्ली हवाई अड्डे से एक कथित ठग को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को नौकरियां मुहैया कराने का वादा करके ठगता था।

सीआईएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि आकाश बाबू का व्यवहार संदिग्ध पाए जाने पर उसे शनिवार सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) के टर्मिनल- तीन पर रोका गया और हिरासत में लिया गया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उसने अलग-अलग एजेंसियों के दो हवाईअड्डा फोटो पहचान पत्र दिखाए, जो जाली लग रहे हैं। एक पहचान पत्र नागरिक उड्डयन मंत्रालय का था, जबकि दूसरा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की हवाई यातायात नियंत्रण सेवा का था।’’

उसके फोन कॉल रिकॉर्ड की जांच की गई और डायल किए गए नंबरों पर संपर्क करने के बाद पाया गया कि उस व्यक्ति ने इंडसइंड बैंक के एक एटीएम कर्मचारी को ‘‘हवाई अड्डे पर नौकरी दिलाने के नाम पर’’ उससे नौ लाख रुपए ‘‘ठगे’’ थे।

प्रवक्ता ने बताया कि बैंक कर्मचारी की शिकायत के आधार पर व्यक्ति को आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस हवाईअड्डे पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्रा के लिए प्रतिदिन लाखों यात्री आते हैं। आईजीआई हवाईअड्डे की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ को तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए