लाइव न्यूज़ :

गोरखनाथ मंदिर में धारदार हथियार के साथ शख्स ने की घुसने की कोशिश, धार्मिक नारा लगाते दो आरक्षियों को किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

By भाषा | Updated: April 4, 2022 13:04 IST

गोरखपुर जोन (क्षेत्र) के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अखिल कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने धारदार हथियार के साथ धार्मिक नारा लगाते हुए मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की और पीएसी के दो आरक्षियों को घायल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना रविवार शाम की है जब शख्स धारदार हथियार के साथ धार्मिक नारे लगाते हुए मंदिर में घुसने की कोशिश कीमंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की और पीएसी के दो आरक्षियों को घायल कर दियामुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ यहां अक्सर आते हैं और इस दृष्टि से भी मामले के हर पहलुओं की पड़ताल की जा रही है

गोरखपुरःगोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के दक्षिणी द्वार पर रविवार की शाम एक युवक ने धार्मिक नारे लगाते हुए मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की और सुरक्षा में तैनात पीएसी के दो आरक्षियों को धारदार हथियार से घायल कर दिया। सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकड़ने की कोशिश में वह व्यक्ति भी घायल हो गया। उल्लेखनीय है कि गोरखनाथ मंदिर नाथ संप्रदाय की सर्वोच्‍च पीठ है और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ इस पीठ के महंत हैं।

गोरखपुर जोन (क्षेत्र) के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अखिल कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने धारदार हथियार के साथ धार्मिक नारा लगाते हुए मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की और पीएसी के दो आरक्षियों को घायल कर दिया। वह गेट के पास पीएसी पोस्ट पर भी गया और पुलिस पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने धैर्य दिखाया और उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि उसके हमले में आरक्षी गोपाल कुमार गौड़ और अनिल पासवान घायल हो गये। उन्‍हें गुरु गोरखनाथ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

एडीजी ने बताया कि इस दौरान वह व्‍यक्ति भी घायल हो गया और उसका भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उस व्यक्ति का नाम मुर्तजा है और वह गोरखपुर का निवासी है। कुमार ने कहा कि यह एक गंभीर घटना है और हर बिंदुओं पर जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ यहां अक्सर आते हैं और इस दृष्टि से भी मामले के हर पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। मंदिर के गेट के पास तैनात एक ट्रैफिक कांस्टेबल (यातायात आरक्षी) रमेश सिंह ने बताया कि "हमें समझ में नहीं आया कि वह अचानक क्यों आया और मंदिर के गेट पर तैनात पीएसी कांस्टेबल पर हमला कर दिया।"

गोरखनाथ मंदिर के कर्मचारी विनय कुमार गौतम ने कहा कि एक व्यक्ति ने मंदिर के गेट पर एक धार्मिक नारा लगाया और दो पीएसी कांस्टेबल को धारदार हथियार से घायल कर दिया और वह हथियार को गमछा में छिपा रहा था। 

टॅग्स :गोरखपुरउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए