लाइव न्यूज़ :

डीयू के पूर्व प्रोफेसर साईबाबा के साथ उम्र कैद की सजा काट रहे व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत

By भाषा | Updated: August 25, 2022 20:52 IST

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दीपा आगे ने पीटीआई-भाषा से कहा कि नागपुर केंद्रीय जेल के कैदी पांडु नरोटे को 20 अगस्त को तेज बुखार था और बाद में उसके स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने का पता चला। 

Open in App
ठळक मुद्दे नरोटे को 20 अगस्त को तेज बुखार था और बाद में उसके स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने का पता चला। मार्च 2017 में यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। 

नागपुर: माओवाद के साथ संबंध रखने के लिए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जी.एन. साईबाबा के साथ दोषी ठहराये गये एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार शाम को स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। 

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दीपा आगे ने पीटीआई-भाषा से कहा कि नागपुर केंद्रीय जेल के कैदी पांडु नरोटे को 20 अगस्त को तेज बुखार था और बाद में उसके स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने का पता चला। 

उन्होंने कहा कि नरोटे की शाम करीब पांच बजे मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसे यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नरोटे, साईबाबा और चार अन्य को मार्च 2017 में यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। 

नरोटे को अगस्त 2013 में गढ़चिरोली के अहेरी से दो अन्य लोगों के साथ पकड़ा गया था। साईबाबा को मई 2014 में गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :स्वाइन फ्लूदिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतDUSU Election Results 2025: अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव सीट पर एबीवीपी का कब्जा, एनएसयूआई खाते में उपाध्यक्ष पद

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी