लाइव न्यूज़ :

वीडियोः टक्कर मारने के बाद रोडवेज बस ड्राइवर ने 12 किमी तक घसीटी बाइक, युवक की हुई मौत, चालक गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: May 21, 2023 11:00 IST

शख्स के मुताबिक, पीड़ित युवक का नाम विकास वाष्णेय था। टक्कर मारने के बाद रोडवेज ड्राइवर ने बस नहीं रोकी और बाइक को 12 किलोमीटर तक घिसटता रहा। पुलिस ने बस ड्राइवर को पिलुआ थाने के पास गिरफ्तार किया। 

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि घटना 19 और 20 मई की दरमियानी रात की है। बस मोटरसाइकिल को करीब 12 किलोमीटर तक घसीटती चली गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Road Accident: उत्तर प्रदेश के एटा में एक रोडवेज द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारने और उसे 12 किमी तक घसीटने का वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में रोडवेज द्वारा टक्कर मारने के बाद बाइक को कई किमी तक घसीटते देखा जा सकता है।हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। 

 बताया जा रहा है कि घटना 19 और 20 मई की दरमियानी रात की है। बस मोटरसाइकिल को करीब 12 किलोमीटर तक घसीटती चली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

इस वीडियो को ट्विटर पर शिवम बाजपेयी नामक यूजर ने शेयर किया है जिसपर यूपी पुलिस ने घटना के क्रम में संबंधित कार्रवाई की जानकारी दी है। शख्स के मुताबिक, पीड़ित युवक का नाम विकास वाष्णेय था। टक्कर मारने के बाद रोडवेज ड्राइवर ने बस नहीं रोकी और बाइक को 12 किलोमीटर तक घिसटता रहा। पुलिस ने बस ड्राइवर को पिलुआ थाने के पास गिरफ्तार किया। 

शख्स द्वारा साझा किए वीडियो पर एटा पुलिस ने लिखा- दि0-19/20.05.2023 की रात्रि थाना को0 नगर क्षेत्रान्तर्गत एक रोडवेज बस द्वारा एक बाइक में टक्कर मार देने से बाइक सवार की मृत्यु हो जाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाते हुए थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

टॅग्स :एटाउत्तर प्रदेश समाचारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील